Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंकिनी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी गति से नाराज मंदिर कमेटी, उपायुक्त से की शिकायत 19 करोड़ की लागत से हो रहे कार्य की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल, मंदिर अध्यक्ष दिनेश सिंह सरदार ने जताई चिंता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रंकिनी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी गति से नाराज मंदिर कमेटी, उपायुक्त से की शिकायत 19 करोड़ की लागत से हो रहे कार्य की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल, मंदिर अध्यक्ष दिनेश सिंह सरदार ने जताई चिंता

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंकिनी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी गति से नाराज मंदिर कमेटी, उपायुक्त से की शिकायत 19 करोड़ की लागत से हो रहे कार्य की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल, मंदिर अध्यक्ष दिनेश सिंह सरदार ने जताई चिंता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा के प्रसिद्ध रंकिनी मंदिर परिसर में वन विभाग द्वारा 19 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना का शिलान्यास बीते दिसंबर माह में पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया था। कार्य में मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के तहत सड़क किनारे गार्डवाल, पहाड़ी तक जाने वाली सीढ़ियाँ, कापड़ गादी घाट की चारदीवारी, तालाब, सुंदर भवन, पार्क आदि निर्माण शामिल हैं।

    हालांकि कार्य की धीमी गति और गुणवत्ता को लेकर मंदिर कमेटी ने कड़ा ऐतराज जताया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सिंह सरदार ने बताया कि कई बार आग्रह के बावजूद कार्य में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने इस संबंध में जिला उपायुक्त से शिकायत कर हस्तक्षेप और गुणवत्ता जांच की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि गार्डवाल का निर्माण अब तक नहीं होने के कारण सड़क किनारे की मिट्टी धंस रही है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। साथ ही रैलिंग पूरी तरह जंग खा चुकी है और जगह-जगह गंदगी फैल रही है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।

    कमेटी ने मांग की है कि संबंधित विभाग कार्य की रफ्तार बढ़ाए और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करे ताकि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा यह पावन स्थल सुरक्षित, स्वच्छ और भव्य रूप में विकसित हो सके।

    उपायुक्त से की शिकायत 19 करोड़ की लागत से हो रहे कार्य की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल मंदिर अध्यक्ष दिनेश सिंह सरदार ने जताई चिंता रंकिनी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी गति से नाराज मंदिर कमेटी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान: मॉल्स में आयोजित हुआ मॉक ड्रिल
    Next Article बोल बम के नारों संग 1000 कांवरियों की यात्रा 25 जुलाई से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की तैयारी बैठक सम्पन्न, महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी अधिक

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    September 21, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.