Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में देशभक्ति का संदेश लेकर निकले कांवरिये, ब्रह्मोस मिसाइल से सजी काँवर बनी आकर्षण का केंद्र
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में देशभक्ति का संदेश लेकर निकले कांवरिये, ब्रह्मोस मिसाइल से सजी काँवर बनी आकर्षण का केंद्र

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में देशभक्ति का संदेश लेकर निकले कांवरिये, ब्रह्मोस मिसाइल से सजी काँवर बनी आकर्षण का केंद्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन और शौर्य को नमन करते हुए, टेल्को स्थित खड़ंगाझार मार्केट से भोले भक्तों का एक विशेष कांवरिया जत्था सोमवार को बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ।

    जत्थे का नेतृत्व कर रहे पंकज मिश्रा ने अपनी काँवर को देशभक्ति के रंग में रंगते हुए, उस पर ब्रह्मोस मिसाइल का आकर्षक मॉडल सजाया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। कांवरियों ने ‘जय शिव शंकर’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ यात्रा शुरू की।

    इस मौके पर कई प्रमुख नेता व सामाजिक कार्यकर्ता भी कांवर यात्रा में शामिल हुए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी तथा हिंदुवादी नेता चिंटू सिंह भी कांवरियों के साथ पदयात्रा में सहभागी बने। जत्थे में पुरुषों के साथ-साथ महिला कांवरिया की भी उत्साही भागीदारी देखने को मिली।

    देशभक्ति और आस्था के अनोखे संगम ने इस कांवर यात्रा को खास बना दिया। श्रद्धालुओं ने यह संदेश दिया कि भारत माता की रक्षा के लिए सेना के साथ देश का हर नागरिक खड़ा है। शिवभक्ति के साथ यह यात्रा राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक बनकर निकल पड़ी है।

    ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में देशभक्ति का संदेश लेकर निकले कांवरिये ब्रह्मोस मिसाइल से सजी काँवर बनी आकर्षण का केंद्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article8183 युवाओं को दी गई ऑनलाइन स्किल ट्रेनिंग, 25 युवाओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
    Next Article व्यवसायिक प्रयोग वाले वाहनों में अनिवार्य रूप से हो पीला नंबर प्लेट; सुनिश्चित करें अधिकारी

    Related Posts

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    May 26, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.