Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा कॉलोनी में गलत तरीके से हुए ग्राम सभा को रद्द करने की मांग को लेकर बीडीओ को सौपा गया मांग पत्र
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा कॉलोनी में गलत तरीके से हुए ग्राम सभा को रद्द करने की मांग को लेकर बीडीओ को सौपा गया मांग पत्र

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा कॉलोनी में गलत तरीके से हुए ग्राम सभा को रद्द करने की मांग को लेकर बीडीओ को सौपा गया मांग पत्र

    नियमानुसार ग्राम सभा होगा : सुमित प्रकाश
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में नाली निर्माण कार्य हेतु पंचायत सचिव के अनुपस्थिति में बिना लिखित सूचना के नियम के विरुद्ध ग्राम सभा किए जाने पर उप मुखिया संतोष ठाकुर के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को एक मांग पत्र सौपा गया है।
    सौपे गए मांग पत्र में उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा है कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत नाली निर्माण कार्य हेतु संबंधित वार्ड में ग्राम सभा कर लाभुक समिति का चयन करना था। मगर मुखिया राजकुमार गौड़ शुक्रवार को ग्रामीणों सहित संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को बिना किसी लिखित सूचना के अचानक लाभुक समिति के चयन के लिए ग्राम सभा बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में रख दिए।

    जिसके कारण स्थानीय लोगों की उपस्थिति नगण्य थी और पंचायत सचिव भी इस ग्राम सभा में अनुपस्थिति रहे। सरकार के नियमानुसार लाभुक समिति का ग्राम सभा करने हेतु कोई भी कोरम पूरा नहीं हो सकी। जिसके चलते स्थानीय लोगों सहित पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है। उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा है कि गलत तरीके से हुए ग्राम सभा को रद्द कर नियम अनुसार ग्राम सभा कर लाभुक समिति का चयन किया जाए।
    सारे मामलों से अवगत होने के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने इस पूरी घटना क्रम से अवगत हुए। तत्पश्चात नियमाअनुसार पुन: ग्राम सभा करने का आश्वासन दिए हैं।


    इस मौके पर मुख्य रूप से उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, किशोर सिंह, मनोज कुमार, रैना पूर्ति, वार्ड सदस्य गीता देवी, सीमा पांडे, मीना देवी, कुमुद रंजन सिंह, अनिशा कुमारी उपस्थित थे।

    बागबेड़ा कॉलोनी में गलत तरीके से हुए ग्राम सभा को रद्द करने की मांग को लेकर बीडीओ को सौपा गया मांग पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सलियों पर कुल 48 लाख रूपए का इनाम
    Next Article मेरे विरोधी मुझे बम से उड़ाने की साजिश कर रहे हैं: चिराग पासवान

    Related Posts

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    June 20, 2026

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    June 20, 2026

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.