Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ : नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सलियों पर कुल 48 लाख रूपए का इनाम
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    छत्तीसगढ़ : नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सलियों पर कुल 48 लाख रूपए का इनाम

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ : नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सलियों पर कुल 48 लाख रूपए का इनाम

     

     

    नारायणपुर, 19 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सलियों पर कुल 48 लाख रूपए का इनाम था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के अंतर्गत परिया-काकुर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को चार महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को मार गिराया था।

    इनकी पहचान डिविजनल कमेटी सदस्य तथा पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के प्लाटून नंबर-1 के कमांडर राहुल पुनेम उर्फ लच्छू पुनेम (38) तथा पीएलजीए के प्लाटून नंबर-एक के सदस्य उंगी टाटी (24), मनीषा (25), टाटी मीना उर्फ सोमरी (22), हरीश उर्फ कोसा (25) और कुड़ाम बुधरी (21) के रूप में की गई है।

    अधिकारियों ने बताया कि मारे गए सभी नक्सलियों पर आठ-आठ लाख रूपए यानी कुल 48 लाख रूपए का इनाम था।

    नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया ने बताया कि नक्सली राहुल पुनेम के मुठभेड़ में मारे जाने को अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘हम बस्तर से नक्सलवाद को समाप्त करने के निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुके हैं। जो लोग इसकी खोखली विचारधारा से भ्रमित हैं और विकास की राह में बाधा बन रहे हैं, उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मानपूर्वक जीवन अपनाना चाहिए। अन्यथा उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।’’

    वहीं, बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि पूरे बस्तर संभाग में माओवादियों के विरुद्ध एक सशक्त अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के शुरुआती छह महीनों में ही 204 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं।

    इस कार्रवाई के साथ, इस वर्ष अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 221 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 204 नक्सली बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें बीजापुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमय कंस्ट्रक्शन के विवाद को लेकर बढ़ा तनाव, राजेश सिंह के बाद अनूप रंजन ने भी दी धमकी की शिकायत
    Next Article बागबेड़ा कॉलोनी में गलत तरीके से हुए ग्राम सभा को रद्द करने की मांग को लेकर बीडीओ को सौपा गया मांग पत्र

    Related Posts

    बारीडीह का 8 साल का आदित्य राज मॉडलिंग में नंबर 2विधायक सरयू राय घर पर जाकर मिले, हौसला बढ़ाया

    May 21, 2026

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा का बदलेगा स्वरूप, 11 नए मंदिरों के निर्माण कार्य अंतिम चरण में

    May 21, 2026

    राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारीडीह का 8 साल का आदित्य राज मॉडलिंग में नंबर 2विधायक सरयू राय घर पर जाकर मिले, हौसला बढ़ाया

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा का बदलेगा स्वरूप, 11 नए मंदिरों के निर्माण कार्य अंतिम चरण में

    राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    आदित्य इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के समर कैंप एवं इंडस्ट्रियल विजिट पोस्टर का सांसद विद्युत वरण महतो ने किया लोकार्पण

    23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी Un-Mapped Elector सूची, मतदाता कर सकेंगे नाम की जांच

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

    जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में बच्चों के आधार पंजीकरण पर जोर

    जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक में डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.