Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेरे विरोधी मुझे बम से उड़ाने की साजिश कर रहे हैं: चिराग पासवान
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    मेरे विरोधी मुझे बम से उड़ाने की साजिश कर रहे हैं: चिराग पासवान

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2025Updated:July 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मेरे विरोधी मुझे बम से उड़ाने की साजिश कर रहे हैं: चिराग पासवान

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुंगेर (बिहार), 19 जुलाई  केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को बिहार में एक रैली में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि उन्हें ‘‘तोड़ने’’ की कोशिश कर रहे उनके विरोधी बम से उड़ाने की ‘‘साजिश’’ कर रहे हैं।

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष ने यह बयान मुंगेर जिले में दिया और अपने अलग हुए चाचा पशुपति कुमार पारस के अलावा लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधा। हालांकि, उन्होंने अपने किसी भी विरोधी का नाम नहीं लिया।

    Sona

    हाजीपुर के सांसद ने कहा, ‘‘कई लोग चिराग पासवान के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ नारे से नाराज हैं, जो उनकी जातिवादी राजनीति की जड़ों पर प्रहार करता है। ऐसे लोगों ने सत्ता में रहते हुए राज्य को गरीबी और पिछड़ेपन में धकेला था और अब विधानसभा चुनाव से पहले, वे झूठे वादों से लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

    पासवान की टिप्पणी प्रसाद के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लक्षित मानी जा सकती है।

    पारस द्वारा (लोजपा) में कराये गए विभाजन के परिणामस्वरूप, अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान द्वारा स्थापित लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में अलग-थलग पड़ गए पासवान ने उन दिनों के बारे में भी बताया, जब उन्हें राजनीतिक वनवास में रहना पड़ा था। हालांकि, पिछले साल लोकसभा चुनावों के दौरान गठजोड़ की पेशकश के साथ भाजपा ने उन्हें अपने साथ कर लिया।

    उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के विरोधियों ने हमेशा उन्हें रोकने की कोशिश की है, उनकी पार्टी को तोड़ दिया और बाद में उन्हें उनके घर से घसीट कर बाहर निकाल दिया, उन्हें सड़कों पर अपने हाल पर छोड़ दिया, लेकिन चिराग पासवान को कुछ भी नहीं तोड़ सका।

    केंद्रीय मंत्री ने ‘‘उन्हें तोड़ने’’ की नाकाम कोशिशों के बारे में विस्तार से बात करने के बाद कहा, ‘‘अब उन्होंने एक नयी साजिश रची है। वे अब मुझे बम से उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वे भूल जाते हैं कि चिराग पासवान शेर का बेटा है। वह झुकना नहीं जानता और उसे डराना नामुमकिन है।’’

    लोजपा (रामविलास) के सदस्यों से जब पार्टी अध्यक्ष के इस चौंकाने वाले दावे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि ‘‘हो सकता है कि यह हाल ही में एक सोशल मीडिया ‘ट्रोल’ के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी का संदर्भ हो’’।

    यह इशारा पटना के साइबर पुलिस थाने में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश कुमार भट्ट द्वारा उस इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता के खिलाफ दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत की ओर था, जिसने पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

    मेरे विरोधी मुझे बम से उड़ाने की साजिश कर रहे हैं: चिराग पासवान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा कॉलोनी में गलत तरीके से हुए ग्राम सभा को रद्द करने की मांग को लेकर बीडीओ को सौपा गया मांग पत्र
    Next Article स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान मिलने पर अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का भव्य स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी

    Related Posts

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.