Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान मिलने पर अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का भव्य स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान मिलने पर अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का भव्य स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान मिलने पर अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का भव्य स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी

    नेतृत्व समर्पण और टीम भावना की मिसाल स्वागत के दौरान देखने को मिला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में देशभर के 4559 शहरों में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर को तीसरा स्थान प्राप्त होने की खुशी में आज जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (JNS) के सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और भव्य आतिशबाजी ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कर्मचारियों ने इस उपलब्धि को नेतृत्व, समर्पण और टीम भावना की जीत बताया।

    गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जमशेदपुर को सम्मानित किया था। पुरस्कार ग्रहण करने वालों में नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, निदेशक सूरज कुमार एवं अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार शामिल थे। मीडिया से बातचीत में कृष्ण कुमार ने कहा, यह सम्मान पूरे शहर, जिला प्रशासन, टाटा स्टील और नागरिकों की सहभागिता का नतीजा है। अब हमारा लक्ष्य है कि आने वाले वर्ष में पहला स्थान प्राप्त करें।”

    उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान केंद्र सरकार की टीम ने नागरिकों से सीधे फीडबैक लिया था, जिसकी बदौलत यह सफलता संभव हुई। कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों ने जमशेदपुर को स्वच्छता का अग्रणी शहर बनाने के संकल्प के साथ अपने दायित्व को और भी निष्ठा से निभाने का वादा किया।

    जमकर हुई आतिशबाजी स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान मिलने पर अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का भव्य स्वागत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेरे विरोधी मुझे बम से उड़ाने की साजिश कर रहे हैं: चिराग पासवान
    Next Article बिरसानगर: हुरलूंग जलापूर्ति टंकी बनी पर लापरवाही से खतरे में जान

    Related Posts

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.