Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साइरस मिस्त्री बोले- टाटा समूह में लौटकर कोई पद लेने के इच्छुक नहीं
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    साइरस मिस्त्री बोले- टाटा समूह में लौटकर कोई पद लेने के इच्छुक नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली.:तीन साल पहले टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री ने रविवार को कहा कि वह टाटा समूह में लौटकर कोई पद लेने के इच्छुक नहीं हैं. उन्होंने देर शाम जारी एक बयान में कहा कि वह टाटा समूह के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि टाटा समूह के हित उनके या किसी भी अन्य व्यक्ति के हितों से ऊपर हैं और अधिक महत्वपूर्ण हैं.मिस्त्री ने यह बयान ऐसे समय जारी किया है जब सुप्रीम टाटा समूह के साथ उनके विवाद पर सुनवाई करने वाली है. मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन तथा समूह की कंपनियों के निदेशक मंडलों से निकाल दिया गया था. राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने हाल ही में मिस्त्री को पुन: इन पदों पर नियुक्त करने का फैसला सुनाया था. एनसीएलएटी के फैसले को टाटा संस तथा समूह की कंपनियों ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है.मिस्त्री ने कहा, जारी दुष्प्रचार को खत्म करते हुए मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि एनसीएलएटी का निर्णय मेरे पक्ष में आने के बाद भी मैं टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन तथा टीसीएस, टाटा टेलीसर्विसेज और टाटा इंडस्ट्रीज के निदेशक का पद नहीं संभालना चाहता हूं. हालांकि, मैं अल्पांश शेयरधारक के नाते अपने अधिकारों की रक्षा करने और निदेशक मंडल में स्थान पाने के लिये सभी विकल्पों के साथ पुरजोर कोशिश करूंगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleननकाना साहिब पर सिद्धू की चुप्पी, शिअद बोला- पाकिस्तानी सेना को बेच दी है आत्मा
    Next Article बर्दवान स्टेशन के मुख्य भवन का हिस्सा गिरा, एक व्यक्ति की मृत्यु

    Related Posts

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन छठ महापर्व पर लगयेगा सेवा शिविर

    November 4, 2026

    जादूगोड़ा के पूर्व उप डाकपाल राजू मांझी की सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत मिली

    November 4, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता और शुद्धता पर जोर, बूथों का निरीक्षण कर डीसी ने की प्रपत्रों की सुपर चेकिंग

    November 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन छठ महापर्व पर लगयेगा सेवा शिविर

    जादूगोड़ा के पूर्व उप डाकपाल राजू मांझी की सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत मिली

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता और शुद्धता पर जोर, बूथों का निरीक्षण कर डीसी ने की प्रपत्रों की सुपर चेकिंग

    15 आवासीय विद्यालयों को मिली रोटी मेकिंग मशीन, अब बच्चों को नियमित मिलेगा रोटी वाला भोजन

    कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    सराफा व्यापारी से लूटे गए चांदी के जेवरात जुगसलाई से बरामद, एक गिरफ्तार

    एमपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री, दो आरोपी गिरफ्तार, 12.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

    गोलमुरी में निर्माण कार्य के दौरान पहली मंजिल से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

    टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन को लेकर ट्रैफिक डीएसपी ने किया रूट निरीक्षण, 29 नवंबर को होगा आयोजन

    पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग, सांसद विद्युत महतो ने जल शक्ति मंत्रालय के सचिव से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.