Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स ठेका मजदूरों को काम से बैठाने के खिलाफ AITUC का आंदोलन 22 जुलाई से
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा मोटर्स ठेका मजदूरों को काम से बैठाने के खिलाफ AITUC का आंदोलन 22 जुलाई से

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स ठेका मजदूरों को काम से बैठाने के खिलाफ AITUC का आंदोलन 22 जुलाई से

    जमशेदपुर।

    Telco Mazdoor Union (AITUC) के बैनर तले आज बारीगोड़ा स्थित यूनियन कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में टाटा मोटर्स के ठेका प्रतिष्ठान मेसर्स BVG द्वारा 10 वर्षों से कार्यरत मजदूरों को 1 जुलाई 2025 से काम से बैठा दिए जाने के खिलाफ रणनीति बनाई गई। प्रबंधन का तर्क है कि फिलहाल कार्य नहीं है, लेकिन मजदूरों का आरोप है कि उन्हें बाहर कर नए मजदूरों को काम पर लगाया जा रहा है। बैठक में ठेका मजदूरों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए आवाज बुलंद की।

    इस अवसर पर टाटा मोटर्स के 1981 के ऐतिहासिक ठेका मजदूर आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ श्रमिक नेता कामरेड ए.एस. विश्वकर्मा ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि, “आपकी मांग पूरी तरह जायज़ है। आपने वर्षों तक कंपनी की सेवा की है और अब इस तरह बाहर कर देना केवल अन्याय ही नहीं, बल्कि झारखंड के आदिवासी, दलित और वंचित वर्गों के शोषण को भी उजागर करता है।”उन्होंने कहा कि यह मामला राज्य के मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और आंदोलन में AITUC के राज्य नेतृत्व को भी उतारा जाएगा।

    22 जुलाई से टाटा मोटर्स गेट पर होगा आंदोलन

    टाटा मोटर्स के इस रवैये के खिलाफ मजदूरों ने निर्णय लिया है कि आगामी 22 जुलाई 2025 से कंपनी के मुख्य गेट पर आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इस आंदोलन का नेतृत्व AITUC के राज्य सचिव एवं टेल्को मज़दूर यूनियन के महासचिव अंबुज कुमार ठाकुर करेंगे। मजदूरों ने इस संबंध में राज्य के श्रम मंत्री तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय भी लिया है।

    बैठक में मुख्य रूप से सुभाष मुखी, संध्या महतो सहित बड़ी संख्या में वे मजदूर उपस्थित थे, जिन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के कार्य से हटा दिया गया है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और राज्यव्यापी समर्थन जुटाकर टाटा मोटर्स के प्रबंधन को जवाब दिया जाएगा।

    अब रजिस्टर-2 में हुआ आधिकारिक पंजीकरण टाटा मोटर्स ठेका मजदूरों को काम से बैठाने के खिलाफ AITUC का आंदोलन 22 जुलाई से टाटा वर्कर्स यूनियन को मिला फॉर्म-बी सर्टिफिकेट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा वर्कर्स यूनियन को मिला फॉर्म-बी सर्टिफिकेट, अब रजिस्टर-2 में हुआ आधिकारिक पंजीकरण
    Next Article विद्यालय अवधि में अतिरिक्त कार्यों से शिक्षण बाधित, पूर्वी सिंहभूम के शिक्षकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    मुंबई में 60 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

    May 26, 2026

    विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर जोर

    May 26, 2026

    ओल्ड एज होम में डालसा का कानूनी जागरूकता शिविर, सीनियर सिटीजन एक्ट की दी जानकारी

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CBSE पोर्टल स्थिर: IIT टीम तकनीकी खामियों की जांच में जुटी

    भारत में जनस्वास्थ्य: बाज़ार की पकड़ और ग्रामीण चुनौती

    मुर्शिदाबाद निरुद्ध केंद्र: 3 बांग्लादेशी घुसपैठिए हिरासत में

    जनसांख्यिकी परिवर्तन समिति गठित: अमित शाह

    मुंबई में 60 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

    काशीगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेप-पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार

    एआई: मानवता के लिए वरदान या महाविनाश का खतरा?

    विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर जोर

    अमेरिका-ईरान तनाव: क्या पश्चिम एशिया फिर युद्ध की ओर?

    ओल्ड एज होम में डालसा का कानूनी जागरूकता शिविर, सीनियर सिटीजन एक्ट की दी जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.