Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम थाना पुलिस ने सोनिया हत्याकांड का किया खुलासा, पति जयराम मुर्मू गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम थाना पुलिस ने सोनिया हत्याकांड का किया खुलासा, पति जयराम मुर्मू गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम थाना पुलिस ने सोनिया हत्याकांड का किया खुलासा, पति जयराम मुर्मू गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र के धरमबांधा नाले में युवती की लाश मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका की पहचान उलीडीह शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी सोनिया उर्फ चिंगड़ी सरदार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पति जयराम मुर्मू (निवासी खिखड़ीगुट्टू, बालीगुमा) को गिरफ्तार कर लिया है।

    थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के अनुसार, जयराम और सोनिया के बीच 12 वर्षों से संबंध थे और दोनों ने शादी भी की थी। लेकिन हाल के दिनों में शक के चलते आपसी तनाव बढ़ गया था। 13 जुलाई की रात जयराम ने सुनियोजित तरीके से सोनिया को एक सुनसान मकान में ले जाकर ब्लेड व धारदार हथियार (दावली) से गला रेतकर हत्या कर दी। फिर शव को बोरे में भरकर साइकिल से नाले में फेंक दिया।

    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, रस्सी, साइकिल, मोबाइल और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। मृतका की बहन के बयान पर बीएनएस की धारा 103(1), 238 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर गठित टीम की त्वरित कार्रवाई में आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ है।

    एमजीएम थाना पुलिस ने सोनिया हत्याकांड का किया खुलासा पति जयराम मुर्मू गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने नए सत्र की शुरुआत ब्लड डोनेशन से की
    Next Article मां केरा मंदिर चोरी कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.