पहली सोमवारी को बोल बम के नारों से गुंजयमान बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर
रुटलाइन के सभी पॉइंट्स पर श्रद्धालुओं हेतु सुविधा व सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतजाम..
राष्ट्र संवाद संवाददाता सुधांशु शेखर देवघर
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के पहले सोमवारी को आज दिनांक 14.07.2025 को बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के लिए प्रातः काल से ही कांवरियों का तांता लगा रहा। इस दौरान रात्रि पहर से ही कांवरियों की कतार जलार्पण को कतारबद्ध होने लगी थी। आगे कांवरियों की कतार बनाये गए रुटलाइन के तहत अंतिम छोर चमारीडीह ओवरब्रिज तक पहुँच गई थी। इसके अलावे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर कांवरियों की कतार को कतारबद्ध तरिके से सुलभ व सुरक्षित जलार्पण हेतु बाबा मंदिर के गृभगृह तक लाया जा रहा हैं।

