Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आज समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग एवं बाल संरक्षण का समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आज समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग एवं बाल संरक्षण का समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में आज समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग एवं बाल संरक्षण का समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    *विगत बैठक में दिए निर्देश के अनुपालन की हुई समीक्षा*_

    विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा; सभी पैरामीटरों में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश*_

    जिले में बालिका गृह के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजने का मिला निर्देश*_

    आज दिनांक 14.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं एनसीपीसीआर की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा पूर्व की बैठक में दिए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत कार्यान्वित कार्यों एवं संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई एवं विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों के विरुद्ध चयन, आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की जानकारी आदि बिंदुओं पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
    वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी, पोषण ट्रैकर एप पर एंट्री, सैम चाइल्ड, आधार वेरिफाइड लाभुक व मोबाइल वेरिफाइड, डेली मॉनिटरिंग, होम विजिट, टीकाकरण, टीएचआर/एचसीएम आदि में शत प्रतिशत उपलब्धि लाने सहित अन्य क्रियान्वित कार्यों/योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जिले में बालिका गृह की जानकारी ली एवं इसे लेकर विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।

    वहीं सामाजिक सुरक्षा के तहत झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के पेंशन भुगतान के अलावा अन्य केंद्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन स्कीम के भुगतान की जानकारी ली। इसके अलावा पेंशन पेमेंट फेल्यर, राष्ट्रीय परिवार हित योजना सहित अन्य की समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अयोग्य लाभुकों को हटाने एवं राशि वसूली को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राशि वसूली नहीं होने की स्थिति में सर्टिफिकेट केस करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। इसके अलावा उन्होंने मईया सम्मान योजना की समीक्षा कर आधार सीडिंग पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में मृत व्यक्ति का सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही मृत पेंशनधारियों के बैंक खाता में हस्तांतरित पेंशन राशि की वसूली करने का निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त ने बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा करते हुए स्पॉन्सरशिप योजना, पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन आदि की समीक्षा की। उन्होंने बाल संरक्षण इकाई में रिक्त पदों पर जानकारी लेते हुए विज्ञापन निकालने का निर्देश दिया।

    *_इस मौके पर_* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ,सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री मिहिर सलकर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती अंजू पोद्दार, प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावा संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के निर्देश पर आज जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/गांवों में धरतीआबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन
    Next Article पहली सोमवारी को बोल बम के नारों से गुंजयमान बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर

    Related Posts

    अर्जुन महतो की 5 वर्षीय नतनी की मौत के बाद पिता को 4 लाख का चेक सौंपा

    September 10, 2026

    हिंदुओं में घटती जन्मदर भारत के लिए चिंता का विषय, जातियों में नहीं बंटे हिंदू समाज : अम्बरीष

    September 10, 2026

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    युवा नेतृत्व कार्यक्रम के तहत युवाओं की प्रतिभा को सम्मान, खेल सामग्री वितरित

    साईं की रसोई ने बलिया प्रखंड के शिवनगर में चलाया बाढ़ राहत वितरण अभियान

    अर्जुन महतो की 5 वर्षीय नतनी की मौत के बाद पिता को 4 लाख का चेक सौंपा

    हिंदुओं में घटती जन्मदर भारत के लिए चिंता का विषय, जातियों में नहीं बंटे हिंदू समाज : अम्बरीष

    जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न

    खाद खरीदने की प्रक्रिया ऑनलाइन बुकिंग में समय लगने से किसान परेशान

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया मानगो पारडीह और ओल्ड पुरुलिया रोड के सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए निविदा आमंत्रित

    गाजे-बाजे के साथ निकली कलश विसर्जन शोभायात्रा, सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का समापन

    कांग्रेस ने वीर शहीद अब्दुल हमीद को शहादत दिवस पर किया नमन

    मोडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, आठ दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.