Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने मरीज व जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त ने मरीज व जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

    Nijam KhanBy Nijam KhanJanuary 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *आज दिनांक 4 जनवरी 2020 को उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने सदर अस्पताल जामताड़ा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जामताड़ा के सौजन्य से अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल।*

    साथ ही बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रखंडों, नगर पंचायत जामताड़ा, नगर परिषद मिहिजाम में कंबल का वितरण किया जा रहा है एवं अलाव की व्यवस्था की गई है।

    जामताड़ा जिला में जिला प्रशासन की और से बढ़ते ठंड को देखते हुए विभिन्न इलाके में लगातार कंबल का वितरण और अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) आईटीडीए निदेशक श्री नीतीश कुमार(भा.प्र.से.), एलडीएम श्री एस एल बैठा, श्री सोहन कुमार उप महाप्रबंधक देवघर, श्री पंकज कुमार झा,क्षेत्रीय प्रबंधक, श्री गोपाल रंजन शाखा प्रबंधक, सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का, उपाधीक्षक डॉ चंद्रशेखर आजाद, सचिव DLSA कुशेश्वर सिंकु के अलावे अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सदर अस्पताल में मरीज व मरीजो के परिजनों को कंबल वितरण किया। इसके अलावे सदर अस्पताल के आसपास गरीब जरूरतमंदों के बीच भी कंबल बांटा गया।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार ने सदर अस्पताल में महिला वार्ड,पुरुष वार्ड,डायरिया वार्ड समेत अन्य वार्डो में मरीज व् मरीज के परिजनों के बीच कंबल बांटा गया साथ ही मरीजों का हालचाल जाना। ठंड में रात गुजारने वाले गरीबों को बेसब्री से सरकारी कंबल का इंतजार था। कमल पाकर लोग काफी खुश नजर आए।

    उपायुक्त जामताड़ा ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा जरुरतमद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। साथ ही अलाव की भी व्यवस्था प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण चौक चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर की गई है। उपायुक्त ने लोगों से अपील किया की ठण्ड में बच कर रहे अनावश्यक घरों से न निकले। पिछले कुछ दिनों से जामताड़ा जिला में पछुआ हवा ने जोर पकड़ लिया है जिसके चलते कनकनी बढ़ गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर
    Next Article परियोजना निदेशक आईटीडीए ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.