Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामुदायिक भवनों से कब्जा हटाने को सरयू राय ने लिखा उपायुक्त को पत्र
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सामुदायिक भवनों से कब्जा हटाने को सरयू राय ने लिखा उपायुक्त को पत्र

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 13, 2025Updated:July 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामुदायिक भवनों से कब्जा हटाने को सरयू राय ने लिखा उपायुक्त को पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर कदमा में दो सामुदायिक भवनों और एक कौशल विकास केंद्र पर कब्जे के बारे में ध्यान आकृष्ट कराया है। विधायक ने उपायुक्त से इन सामुदायिक/सरकारी भवनों को कब्जे से मुक्त कराने का आग्रह किया है।

    यहां उपायुक्त को लिखे पत्र में विधायक सरयू राय ने कहा है कि 5 जुलाई को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि कदमा क्षेत्र में कतिपय सामुदायिक भवनों, रैन बसेरों और कौशल विकास भवन पर असामाजिक तत्वों का कब्जा है और ये इन सरकारी भवनों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। 6 जुलाई को कई अखबारों में इस आशय का समाचार प्रकाशित हुआ लेकिन अभी तक जमशेदपुर, टाटा स्टील यूआईएसएल अथवा जिला प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

    श्री राय ने पत्र में लिखा कि कदमा के शास्त्रीनगर, रोड नं. 5 में नानकी बाबा मंदिर के समीप सरकारी मद से निर्मित रैन बसेरा और स्वर्णवाणिक/विश्वकर्मा समाज के सामुदायिक भवन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है उसका व्यवासायिक उपयोग कर रहे हैं। ऐसे ही कदमा के ही शास्त्रीनगर के रोड नं. 4 में मिलन समिति मैदान में निर्मित सामुदायिक भवन में एक राजनीतिक पार्टी का बैनर-झंडा लगाकर राजनीतिक पार्टी के भवन का रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। कदमा के ही मैरीन ड्राइव में घोड़ा बाबा चौक के समीप स्थित

    कौशल विकास केन्द्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर इसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। यहां सरकारी मद से तीन दुकानों का निर्माण किया गया है परंतु दुकानें ये बंद हैं, किसी को आवंटित नहीं हैं। इन दुकानों के बंद दरवाजों के प्लेटफार्म पर भी कूड़ा-कचरा का व्यवसाय किया जा रहा है। इन दुकानों का विधिसम्मत आवंटन किया जाना चाहिए और कौशल विकास केन्द्र के लिए निर्मित भवन को कब्जा मुक्त कराकर इसका सही उपयोग किया जाना चाहिए।

    सामुदायिक भवनों से कब्जा हटाने को सरयू राय ने लिखा उपायुक्त को पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में भाकपा जिला समिति की बैठक सम्पन्न, सम्मेलन व आंदोलन की बनी रणनीति
    Next Article मुंगेर के तारापुर में सरयू राय ने कांवड़ियों की सेवा की

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.