Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिव ही गुरु हैं — विराट शिव गुरु महोत्सव में गूंजा गुरु तत्व का दिव्य संदेश
    Breaking News झारखंड

    शिव ही गुरु हैं — विराट शिव गुरु महोत्सव में गूंजा गुरु तत्व का दिव्य संदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरु पूर्णिमा पर आध्यात्म और योग से ओतप्रोत आयोजन, 200 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    देवघर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विराट शिव गुरु महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आध्यात्म और योग की दिव्य धारा प्रवाहित हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि योग एवं आध्यात्मिक गुरु राकेश कुमार रोशन ने “शिव ही गुरु हैं” विषय पर गहन प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही वह ज्योति हैं जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु जीवन के पथ-प्रदर्शक होते हैं जो हमारे कर्म, संस्कार और आत्मा को जागृत कर दिव्य स्वरूप की ओर अग्रसर करते हैं। सुबह 7 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें लगभग 200 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देवघर से विशेष रूप से पधारी बसंती बहन ने भी “शिव गुरु” को जीवन में स्वीकारने के लाभ और गुरु तत्व पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा, “गुरु वह शक्ति हैं जो हमें हमारे भीतर के सद्गुरु से जोड़ते हैं। बाहरी गुरु केवल उस स्विच को चालू करने में मदद करते हैं, जिससे आत्मज्ञान का दीप प्रज्वलित होता है।” गुरु के स्वरूप और उनकी आवश्यकता पर बात करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सच्चे गुरु वही होते हैं जिन्हें खुद यह ज्ञात नहीं होता कि भविष्य में उनकी क्या भूमिका होगी, परंतु ब्रह्मांडीय शक्तियां उन्हें उस मार्ग पर भेज देती हैं जहां से लौटना असंभव होता है। ऐसे गुरु हमारे प्रेरक और चैतन्य के वाहक बनते हैं। सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरु-शिष्य परंपरा को आत्मसात करते हुए इस आयोजन को जीवन में आध्यात्मिक जागरण का पल बताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसईसीएल गेवरा, दीपका, कुसमुंडा के कोयला खदानों में मूसलाधार बारिश से उत्पादन ठप
    Next Article पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी में 11वीं के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए परिचय सह उन्मुखीकरण समारोह सम्पन्न

    Related Posts

    35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज

    September 18, 2026

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत

    September 18, 2026

    स्कूल वैन हादसे में 17 बच्चे घायल, टेल्को स्टेडियम रोड पर डिवाइडर से टकराई टाटा विंगर

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत

    स्कूल वैन हादसे में 17 बच्चे घायल, टेल्को स्टेडियम रोड पर डिवाइडर से टकराई टाटा विंगर

    चंद्रपुरा में डीवीसी क्वार्टर में घुसे हथियारबंद अपराधी, दंपती की हत्या, बेटा गंभीर

    बिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर, फोर-व्हीलर और सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर

    मध्य विद्यालय परिहारा से नौ बोरा चावल की चोरी का भंडाफोड़, ई-रिक्शा समेत पकड़ाया चावल

    पंचायत चुनाव 2026: EBC आरक्षण पर बदलेगा रोस्टर, हर पंचायत में होगा सर्वे – मंत्री दीपक प्रकाश

    घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गया परिवार का चिराग, ट्रेन से गिरकर सूरत से लौट रहे युवक की मौत

    रांची में मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन, अगले वर्ष अस्पताल शुरू करने का लक्ष्य

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.