Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी में 11वीं के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए परिचय सह उन्मुखीकरण समारोह सम्पन्न
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी में 11वीं के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए परिचय सह उन्मुखीकरण समारोह सम्पन्न

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी में 11वीं के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए परिचय सह उन्मुखीकरण समारोह सम्पन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय, न्यू बाराद्वारी, जमशेदपुर में आज 11वीं कक्षा में नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए एक परिचय सह उन्मुखीकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत शिक्षिका श्रीमती मेरी ऐन प्रिया द्वारा विद्यालय की भौतिक संरचना, शैक्षणिक वातावरण एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को RAIL परीक्षा, स्मार्ट क्लास, ICT लैब और विद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।

    विद्यालय के प्राचार्य श्री चंद्रदीप पाण्डेय ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नए शैक्षणिक वातावरण को सकारात्मक रूप से अपनाएं और अनुशासित रहकर अपने व्यक्तित्व का विकास करें। इस अवसर पर अतिथि श्री सुमन प्रसाद एवं श्री एन.के. तिवारी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन तथा आत्मविकास से संबंधित मार्गदर्शन दिया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रख्यात साहित्यकार श्री राजदेव सिन्हा ने विद्यालय द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का संचार होता है।   समारोह में उपस्थित सभी 175 विद्यार्थियों के बीच पाठ्यपुस्तकें, डायरी एवं बैच का वितरण किया गया। विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि कक्षा 11वीं की पढ़ाई 14 जुलाई 2025 से औपचारिक रूप से प्रारंभ होगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी में 11वीं के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए परिचय सह उन्मुखीकरण समारोह सम्पन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिव ही गुरु हैं — विराट शिव गुरु महोत्सव में गूंजा गुरु तत्व का दिव्य संदेश
    Next Article बीएलए नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अहम बैठक

    Related Posts

    भूमिहार महिला समाज ने सरकारी स्कूलों में छात्राओं के बीच बांटे सेनेटरी पैड

    September 18, 2026

    35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज

    September 18, 2026

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भूमिहार महिला समाज ने सरकारी स्कूलों में छात्राओं के बीच बांटे सेनेटरी पैड

    35 करोड़ के सहकारी बैंक मामले में सरायकेला में ED की दबिश, संजय डालमिया के घर खंगाले दस्तावेज

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, डूबने से मौत

    स्कूल वैन हादसे में 17 बच्चे घायल, टेल्को स्टेडियम रोड पर डिवाइडर से टकराई टाटा विंगर

    चंद्रपुरा में डीवीसी क्वार्टर में घुसे हथियारबंद अपराधी, दंपती की हत्या, बेटा गंभीर

    बिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर, फोर-व्हीलर और सीएनजी ऑटो में जोरदार टक्कर

    मध्य विद्यालय परिहारा से नौ बोरा चावल की चोरी का भंडाफोड़, ई-रिक्शा समेत पकड़ाया चावल

    पंचायत चुनाव 2026: EBC आरक्षण पर बदलेगा रोस्टर, हर पंचायत में होगा सर्वे – मंत्री दीपक प्रकाश

    घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गया परिवार का चिराग, ट्रेन से गिरकर सूरत से लौट रहे युवक की मौत

    रांची में मदन मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भूमि पूजन, अगले वर्ष अस्पताल शुरू करने का लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.