Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मज़दूर योजनाओं का लाभ उठाएं: गीता सोनी
    Breaking News झारखंड

    मज़दूर योजनाओं का लाभ उठाएं: गीता सोनी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भवन एवं अन्य निर्माण मजदूर संघ की बैठक

    मजदूरों की समस्याओं पर हुआ विस्तृत मंथन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सुनील चिंचोलकर

    मुंगेली,बिलासपुर। भवन एवं अन्य निर्माण मजदूर संघ की बैठक ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघमुडा उद्यान (नर्सरी) के प्रांगण में आयोजित हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुंगेली जिला प्रभारी गीता सोनी थीं। अध्यक्षता अध्यक्ष सुमित सोनवानी ने की।
    गीता सोनी ने कार्य विस्तार एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं की जानकारी दी और आगामी अधिवेशन पर विचार विमर्श किया। बैठक में निर्माण श्रमिक एवं संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व महामंत्री समेत 35 लोग उपस्थित थे।
    बैठक का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की मौजूदा समस्याओं, पंजीयन प्रक्रिया में आ रही अड़चनों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करना था। अपने संबोधन में गीता सोनी ने कहा कि निर्माण श्रमिकों को आज भी अनेक योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है, जिसका मुख्य कारण सूचना का अभाव और विभागीय लापरवाही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। उन्होंने पंजीयन, नवीनीकरण, चिकित्सा सहायता, मातृत्व लाभ, एवं शिक्षा सहायता जैसी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि जल्द ही जिले में विशेष शिविर लगाकर पात्र श्रमिकों का निःशुल्क पंजीकरण कराया जाएगा।
    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ की ओर से प्रत्येक पंचायत स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक मजदूरों को योजनाओं का लाभ मिल सके। आगामी बैठक सितम्बर में होना तय किया गया। महामंत्री जगदीशवर द्वारा गीता सोनी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सदस्य राजेन्द्र मांडले का विशेष सहयोग रहा। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई श्रमिकों ने संघ की पहल की सराहना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोबाइल की लत दे रही कलर ब्लाइंडनेस का रोग
    Next Article उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न, डॉक्टरों को चेतावनी – ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.