Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंजुल ठाकुर के निर्देशन में बन रही फिल्म परिणय सूत्र की प्रतापगढ में जोर शोर से चल रही है शूटिंग
    Breaking News झारखंड

    मंजुल ठाकुर के निर्देशन में बन रही फिल्म परिणय सूत्र की प्रतापगढ में जोर शोर से चल रही है शूटिंग

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद कमाल अहमद

    रानी चटर्जी,तनुश्री, राकेश बाबू, प्रशांत सिंह, ललित उपाध्याय,विद्या सिंह, शमशीर सहित कई हस्तियां कर रही है अभिनय

    भिलाई :- भोजपूरी फिल्मों के बेहतरीन निर्देशक मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित तथा संदीप सिंह, मंजुल ठाकुर द्वारा निर्मित व अरविंद तिवारी द्वारा लिखित आद्या फिल्म्स एन्टरटेनमेंट के बेनर तले बनने वाली भोजपुरी
    फिल्म परिणय-सूत्र की शूटिंग इन दिनो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ के पास पास बड़े ही जोर शोर से चल रही है। इस फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर पार्थ
    मिश्रा है। फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर ने हमारे संवाददाता को बताया कि यह जो फिल्म बन रही है, यह सन 1970 के दशक की फिल्म बन रही है। उस समय
    होने वाले रहन सहन, खान पान व अन्य सभी प्रकार की छोटी से छोटी चीजों को शूट के समय बहुत ही बारीकी से व सोच समझकर ध्यान देना पड़ रहा है। यह एक शुद्ध पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों को देखने में एक अलग ही आनंद आयेगा इसके साथ ही आज के दौर के लोगों को उस समय के कल्चर व परिवेष व संस्कृति को जानने का अवसर प्रदान होगा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म साबित होगी।
    एक प्रश्र का उत्तर देते हुए मंजुल ठाकुर ने कहा कि आज के दौर की फिल्म बनाना उतना कठिन नही है जितना सन 70 के दशक की फिल्म बनाना कठिन है
    क्योंकि आज समय बदल गया है और उस समय का परिवेश और रहन सहन,खान पान के
    साथ ही उस समय की सभी चीजों में बहुत बदलाव आ गया है। इसलिए शूटिंग के
    लिए उस समय की सभी चीजों को एकत्रित करने में बहुत ही कठिनाई हुई। खासतौर
    से उस समय के बने हुए मकान को ढूंढने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उस
    समय बैलगाडी, एक्का, व सायकल का चलन था। उस दौर के रूपये भी अलग थे, खान
    पान के लिए उपयोग में आने वाले सामान पीतल, या कांसा का होता था। तिलक व
    शादी विवाह के दौरान मेहमाननवाजी का तरीका एकदम अलग था। हालांकि उस दौर के सभी सामानों को जुटाने में भारी दिक्कत तो हुई लेकिन फिल्म बनाने में बहुत ही आनंद आ रहा है।फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने बताया कि जब मैँ इस फिल्म की कहानी सुना
    तो मुझे बहुत ही अच्छा लगा और निश्चय किया कि इस कहानी पर फिल्म मैं ही बनाऊंगा ताकि उस दौर के लोग जहां अपने अतीत में तीन घंटे के लिए जाकर आनंद उठायेंगे और आज के दौर के लोगों को उस समय के कल्चर, व परिवेष की जानकारी मिलेगी इसके साथ ही उस दौर में आवागमन के साधन, बिना बिजली के रहने के साथ ही किस किस प्रकार की दिक्कतों का सामन कर आज हम आगे बढे है
    और विकास कर रहे है, यह जानकारी आज की युवा पीढी को होना अतिआवश्यक है।
    फिल्म की कहानी सुनने के बाद मैँ ये निर्णय लिया कि इस फिल्म का निर्देशन
    भोजपूरी फिल्मों के बेस्ट डायरेक्टर मंजुल ठाकुर से अच्छा कोई नही कर
    सकता क्योंकि यह एक बहुत ही चैलेंजिंग कार्य है और एक एक चीज पर बहुत ही
    बारीकी से ध्यान देना पडेगा।
    प्रोडयूसर संदीप सिंह ने आगे बताया कि इस फिल्म की हिरोईन भोजपूरी
    फिल्मों की क्वीन रानी चटर्जी व भोजपूरी फिल्मों की सुप्रसिद्ध नायिक
    तनुश्री, फिल्म के हिरो राकेश बाबू, प्रशांत सिंह के साथ ही लगातार
    भोजपूरी फिल्मों में दर्शको की पसंद बने हुए जाने माने एक्टरर्स ललित
    उपाध्याय, विद्या सिंह, अशोक गुप्ता, निलम सिंह,
    रामनरेश श्रीवास्तव, शमशीर सिवानी, धीरेन्द्र धर्मा, रीमा,
    रिंकू आयुषी, अंजु रस्तोगी, बबिता, रंजीत सिंह,
    आदर्श ने अपने अभिनय से अपने अपने पात्र को जीवंत बना रहे है। वही बाल
    कलाकार के रूप मे ढोलू यादव, दीक्षा एवं गोकुल, आरजू ने बेहतरीन अभिनय कर
    अमिट छाप छोडी है। इस फिल्म के सभी दृश्य को अपने कैमरे में कैद करने का
    कार्य सुप्रसिद्ध कैमरामैन इमरान शगुन ने किया है। इस फिल्म के एसोसिएट
    डायरेक्टर पार्थ मिश्रा, सहायक निर्देशक अमृतराज, सूरज वर्मा, पियुष
    उपाध्याय, एवं प्रोडकशन मैनेजर रौशन एवं सहायक प्रोडकशन मैनेजर सोनू
    एवं आर्ट डायरेक्टर नाजिर भाई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिवनाथ नदी उफान पर,रिहायसी इलाकों में घुसा पानी,SDRF की टीम ने बाढ़ में फंसे 32 लोगों को बाहर निकाला,
    Next Article मुंडिया पूर्णिमा गोवर्धन मेला में स्पेशल ट्रेनो का सुरक्षित परिचालन परिचालन टीम,वाणिज्यक टीम और आरपीएफ द्वारा मेला कंट्रोल रूम से हर पल स्थिति का लिया जा रहा जायजा

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.