Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवनाथ नदी उफान पर,रिहायसी इलाकों में घुसा पानी,SDRF की टीम ने बाढ़ में फंसे 32 लोगों को बाहर निकाला,
    Breaking News झारखंड

    शिवनाथ नदी उफान पर,रिहायसी इलाकों में घुसा पानी,SDRF की टीम ने बाढ़ में फंसे 32 लोगों को बाहर निकाला,

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद कमाल अहमद

    मूसलाधार बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर,बाढ़ में फंसे 32 लोगों को SDRF ने किया रेस्क्यू

    दुर्ग/भिलाई:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण दुर्ग से बहने वाली शिवनाथ नदी उफान पर है। इसकी वजह से बाढ़ के हालात बनते जा रहे हैं। जिला प्रशासन में नदी के किनारे वाले गांव में अलर्ट जारी कर दिया है।
    बता दें कि नदी के हालात को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी लगा दिया गया है। नदी किनारे के गांव में ईंट भट्ठा के मजदूरों को भी वहां से हटाया जा रहा है। दुर्ग शहर के कई वार्डों में भी पानी भर गया है। शंकर नगर, बोरसी, मीनाक्षी नगर, गया नगर, मालवीय नगर चौंक, जल परिसर, पद्मनाभपुर, बोरसी में जगह जगह पानी भर गया है।
    इसके साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप के कई सेक्टर में आवासों में पानी भर गया। वहीं भिलाई नगर निगम क्षेत्र के निचली बस्तियां भी जलमग्न होने की स्थिति में पहुंच गई है। भारी बारिश के कारण सेक्टर 6 सड़क नंबर 37 में 60 साल पुराना नीम का पेड सड़क पर गिर गया है। इसमें कार दब गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी इसान को चोट नहीं आयी है।
    *बाढ़ में फंसे 32 लोगों को बाहर निकाला गया*
    जिले के अंजोरी चौकी अंतर्गत ग्राम थनौद में भारत माला परियोजना के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा है। शिवनाथ नदी में बाढ़ की वजह से यहां काम कर रहे लोग फंस गए थे। एसडीआरएफ की टीम ने यहां से 32 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसमें महिला,पुरुष के अलावा बच्चे भी शामिल हैं। एसडीआरएफ के जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।
    निरंतर तेज रफ्तार हुई बारिश के कारण दुर्ग-भिलाई सहित अन्य निकायों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति निर्मि हो गई। वहीं शिवनाथ नदी स्थित महमरा एनीकट पर करीब पांच फीट ऊपर पानी बह रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article25वीं रामार्चा पूजा आज से, 11 को रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण
    Next Article मंजुल ठाकुर के निर्देशन में बन रही फिल्म परिणय सूत्र की प्रतापगढ में जोर शोर से चल रही है शूटिंग

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.