Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नहीं चला सत्ता पक्ष भूमाफियों का झूठ , न्यायालय दी जमानत ,जेल से रिहा हुए भूषण पहाड़िया
    Breaking News झारखंड

    नहीं चला सत्ता पक्ष भूमाफियों का झूठ , न्यायालय दी जमानत ,जेल से रिहा हुए भूषण पहाड़िया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नहीं चला सत्ता पक्ष भूमाफियों का झूठ ,
    न्यायालय दी जमानत ,जेल से रिहा हुए भूषण पहाड़िया,

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    संजय कुमार

    चांडिल चांडिल थाना अंतर्गत आसनबनी स्थित ‘जाताल पूजास्थल (लाया)’ के पुजारी भूषण पहाड़िया करीब 1 महीने 9 दिन बाद जब सरायकेला जेल से रिहा होकर अपने गांव आसनबनी सालतल बस्ती पहुंचे, तो गांव में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक आदिम जनजातीय रीतिरिवाजों के साथ उनका स्वागत किया।
    आदिवासी महिलाओं ने पहले ” पांव धोया, फिर माथे पर पगड़ी बांधकर सम्मानित किया, साथ ही पारंपरिक गीतों व नृत्य के साथ उनका स्वागत किया गया। मौके पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच बिस्कुट,चॉकलेट आदि का वितरण किया.
    *जाताल पूजा स्थल लाया भूषण पहाड़िया का बयान*
    > भूमाफिया और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से हमें फंसाया गया। लेकिन कोर्ट ने हमें न्याय दिया, झूठ का पर्दाफाश हो गया। न्यायपालिका ने आदिवासी अस्मिता और सच्चाई की रक्षा की है।”
    *क्या है मामला?*
    आसनबनी मौजा, खाता संख्या 196, प्लॉट संख्या 2051 (36 डिसमिल भूमि) को लेकर द्विपक्षीय स्वामित्व विवाद कोर्ट में विचाराधीन था।
    इस भूमि को लेकर स्थानीय पहाड़िया समुदाय के विरोध के बावजूद,सत्ता पक्ष के कपाली नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष मो सरवर आलम द्वारा पुलिस प्रशासन की मिली भगत से भूषण पहाड़िया व दो अन्य पर झूठा रंगदारी का केस दर्ज किया था.
    ग्रामीण बोले –
    “यह सिर्फ भूषण जी की नहीं, पूरे पहाड़िया समुदाय की जीत है। यह साफ हो गया कि झूठे मुकदमे से हमें डराया नहीं जा सकता।”
    इस अवसर पर छतर पहाड़िया, मंगल पहाड़िया, गणेश पहाड़िया, सुकलाल पहाड़िया ,गुरुचरण कर्मकार,भारती पहाड़िया, गिद्दु मांझी,सूर्य मोहन सिंह सरदार, जागरण पाल, कालों पहाड़िया,आदि उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत सेवाश्रम संघ सबर नगर के संचालक से तंग आकर बालिका आवासीय विद्यालय के तीन शिक्षिकाओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया
    Next Article श्रम कोड के खिलाफ 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी बंदी, जमशेदपुर में निकला मशाल जुलूस

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.