Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के क्रम में बोले उपायुक्त; विभाग की लापरवाही से कोई दुर्घटना हुआ तो होगी एफआईआर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के क्रम में बोले उपायुक्त; विभाग की लापरवाही से कोई दुर्घटना हुआ तो होगी एफआईआर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के क्रम में बोले उपायुक्त; विभाग की लापरवाही से कोई दुर्घटना हुआ तो होगी एफआईआर

    आज दिनांक 07.07.2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।

    _*विभिन्न विभागों के द्वारा योजनाओं/कार्यों के अद्यतन प्रगति एवं आ रही समस्याओं की हुई समीक्षा; आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु मिला निर्देश*_

    आहूत बैठक में तकनीकी विभागों में ग्रामीण विकास विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, विद्युत, ग्रामीण कार्य, पेयजल एवं स्वच्छता, भवन, एनआरईपी, पथ एवं जिला परिषद तथा गैर तकनीकी विभागों में वन प्रमंडल, आईटीडीए, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य, सांख्यिकी, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, आपूर्ति, भू अर्जन, खनन, श्रम नियोजन, सहकारिता, पर्यटन एवं खेलकूद, योजना, जेएसएलपीएस, जेटीडीएस, मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास योजना, नगर निकाय जामताड़ा एवं मिहिजाम एवं भूमि सुधार सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/ कार्यों के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई साथ ही कार्यों में अपेक्षित लाने हेतु सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

    _*बिजली विभाग को समस्याओं के निष्पादन का निर्देश*_

    उपायुक्त ने बैठक में रानीडीह खेल मैदान कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया, वहीं उन्होंने बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि बहुत शिकायतें आ रही है, वहीं विगत बैठक में रखी समस्या के निष्पादन हेतु कोई कार्रवाई नहीं करने पर उपायुक्त ने फटकार लगाया साथ ही कहा कि बिजली को लेकर कोई दुर्घटना हुई तो सीधे FIR करेंगे। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग का पथ से संबंधित समस्या को लेकर सीओ नारायणपुर को भवन प्रमंडल द्वारा भूमि विवाद संबंधित मामले को लेकर सीओ नाला को अविलंब समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं सिंचाई, पथ, राजस्व, जलछाजन आदि समस्याओं को लेकर जरूरी निर्देश दिया गया। उद्योग विभाग की समीक्षा करते हुए प्रतिनियुक्त प्रखंड समन्वयकों का बीडीओ के पर्यवेक्षण में कार्य करने एवं अनुपस्थिति देने का निर्देश दिया। इसके अलावा कृषि को लेकर बाजार हाट एवं फतेहपुर में जमीन की समस्या को अविलंब दूर करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जानकारी दोनों नगर क्षेत्र में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, वेंडिंग जोन, शेड आदि की जानकारी ली एवं स्थल देखते हुए अतिरिक्त शेड निर्माण के लिए विभाग को प्रपोजल भेजने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने विभिन्न योजनाओं/कार्यों के बाधारहित क्रियान्वयन के लिए संबंधित सीओ से नक्शा के साथ भूमि प्रतिवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। ताकि आगे कोई समस्या न हो। इसके अलावा उन्होंने ब्लड बैंक के ऊपर एक्सटेंशन के लिए नए सिरे से एस्टीमेट देने का निर्देश दिया। वहीं विधि की समीक्षा करते हुए लंबित कंटेंप्ट और रिट मामलों के ससमय डिस्पोजल हेतु निर्देश दिया इसके अलावा उपायुक्त ने सांख्यिकी की समीक्षा करते हुए अपडेटेड डाटा की समरी (summary) तैयार कर जिले के वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया। वहीं पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के तहत सभी आदिवासी गांव से 4-4 लाभुकों के चयन संबंधित प्रतिवेदन आज ही देने का निर्देश दिया।

    _*कार्यालयों में हेलमेट के अनिवार्यता को लेकर नोटिस चिपकाएं*_

    आगे उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के द्वारा किए अनुरोध पर सभी कार्यालयों में हेलमेट को बढ़ावा देने हेतु बिना हेलमेट के प्रवेश नहीं करने संबंधित नोटिस लगाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर आईपीआरडी के सौजन्य से फ्लैक्स बैनर के माध्यम से अवेयरनेस कैंपेन चलाया जा रहा है। वहीं आगे उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर के ग्राउंड में पुलिस बैरेक के खाली होने एवं स्टोर में रखे सामग्रियों को हटाने के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया, ताकि उक्त स्थल का सदुपयोग किया जा सके।

    _*पीएम किसान के वेरिफिकेशन कार्य को जल्द करें पूर्ण*_

    उपायुक्त ने आगे सभी कार्यालयों को वन विभाग से समन्वय स्थापित कर बड़े तालाबों, कार्यालयों में प्लांटेशन करवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा ट्रांजिट परमिशन के लिए सभी सीओ को पत्राचार कर जानकारी देने का निर्देश दिया। वहीं सभी सीओ को पीएम किसान के तहत वेरिफिकेशन जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं पंचायतों/प्रखंडों में भारतनेट के इक्विपमेंट चोरी को लेकर उपायुक्त द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित बीडीओ को एफआईआर दर्ज करवाने का निर्देश दिया। वहीं इसके अलावा उपायुक्त ने बैठक में चितरा से जामताड़ा साइडिंग में कोयला ढुलाई करने वाले डंफरों का जांच करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसके अलावा बैठक में नाला में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लगातार बंद रहने को लेकर संबंधित सीएचओ पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में आईटीडीए की समीक्षा के क्रम में पीएम जनमन अभियान, साइकिल वितरण योजना, एफआरए के तथा वनाधिकार पट्टा आदि की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिया। वहीं आपूर्ति की समीक्षा कर ई केवाईसी में शिथिलता को लेकर सभी एमओ को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। वहीं अन्य बिंदुओं पर बैठक के क्रम में समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजशेखर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी के अलावा तकनीकी विभागों के पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंथाली ओल चिकी परीक्षा परिणाम घोषित, असेंका महासचिव शंकर सोरेन ने परीक्षा परिणाम को बताया बेहतर
    Next Article कृषि विभाग आत्मा जामताड़ा के तहत हाईब्रिड धान ,मड़ुआ एवं अरहर का बीज वितरण किया गया

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.