Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खबर का असर: फागुडीह-नामूपाड़ा जोरिया पर बनेगा कन्वर्ट, प्रशासन ने किया स्थल निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    खबर का असर: फागुडीह-नामूपाड़ा जोरिया पर बनेगा कन्वर्ट, प्रशासन ने किया स्थल निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 4, 2025Updated:July 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद की रिपोर्ट के बाद हरकत में आया प्रशासन, वर्षों से परेशान ग्रामीणों को मिली राहत की उम्मीद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा

    जामताड़ा: एक बार फिर साबित हुआ कि जब मीडिया जनता की आवाज बनता है, तो व्यवस्था झकझोर कर उठ खड़ी होती है। सुपायडीह पंचायत अंतर्गत फागुडीह और नामूपाड़ा गांव के बीच बहने वाली जोरिया नाला पर पुल नहीं होने की वजह से वर्षों से ग्रामीण, खासकर स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर आना-जाना करना पड़ता था। बारिश के मौसम में स्थिति और भी विकराल हो जाती थी — नाले का जलस्तर बढ़ जाता, रास्ता कट जाता और स्कूल जाने वाले बच्चे घंटों रास्ते में फंसे रहते। लेकिन राष्ट्र संवाद की विशेष रिपोर्ट में जब बच्चों को उनके अभिभावकों द्वारा कंधे पर उठा कर नाला पार कराते हुए मार्मिक तस्वीरें और वीडियो सामने आए, तो पूरे जिले के प्रशासनिक तंत्र को झकझोर कर रख दिया।

    प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया, टीम मौके पर पहुंची
    रिपोर्ट प्रकाशित होने के कुछ ही घंटों में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थल का गहन निरीक्षण किया। इस टीम का नेतृत्व सहायक अभियंता रिजु उरांव कर रहे थे, जिनके साथ कनीय अभियंता शुभम राज भी उपस्थित रहे।

    निरीक्षण के बाद सहायक अभियंता रिजु उरांव ने राष्ट्र संवाद से कहा— “हमें विभागीय स्तर पर निर्देश प्राप्त हुआ था कि इस क्षेत्र की स्थिति काफी गंभीर है। आज हमने स्थल निरीक्षण किया और पाया कि यहाँ बड़ा ब्रिज बनाना व्यवहारिक नहीं होगा। हम यहाँ दो बॉक्स कन्वर्ट का निर्माण करेंगे, जिससे बारिश में भी लोगों का आवागमन सुरक्षित बना रहे।”

    https://rashtrasamvad.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250702-WA0074.mp4

    स्थानीय ग्रामीणों की पीड़ा वर्षों पुरानी है। लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई थी। राष्ट्र संवाद

    https://rashtrasamvad.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250702-WA0073.mp4

    की रिपोर्ट ने न केवल प्रशासन को सक्रिय किया, बल्कि ग्रामीणों के भीतर एक नई उम्मीद भी जगा दी।

    ग्रामीणों ने जताया मीडिया के प्रति आभार
    स्थानीय ग्रामीणों ने मीडिया का आभार जताते हुए कहा— “हमें बहुत दुख होता था जब बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल भेजना पड़ता था। आज जब हमारी समस्या अखबार में प्रमुखता से छपी, तब जाकर प्रशासन की आंखें खुलीं। अब पहली बार लग रहा है कि हमारे बच्चे सुरक्षित स्कूल जा सकेंगे।”

    यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि मीडिया न केवल लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, बल्कि जनभावनाओं का असली प्रतिनिधि भी है। राष्ट्र संवाद ने इस मुद्दे को उजागर कर प्रशासन को जवाबदेह बनाया और जनता की वास्तविक समस्याओं को शासन तक पहुँचाया। अब जब प्रशासनिक अमला खुद मौके पर पहुंच चुका है और निर्माण कार्य की दिशा तय हो चुकी है, तो ग्रामीणों को वर्षों बाद राहत की एक किरण नजर आई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, संबंधित विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    भाटिया बस्ती के विकास को लेकर एक्शन मोड में विधायक सरयू राय, पैदल भ्रमण कर सुनीं लोगों की समस्याएं

    August 2, 2026

    विस्थापित परिवारों की बैठक: समस्याओं, अधिकारों और पुनर्वास पर हुई अहम चर्चा

    August 2, 2026

    एनआईटी के बीटेक का छात्र आसंगी नदी में डूबा, तलाश जारी, प्रदर्शन जारी

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटिया बस्ती के विकास को लेकर एक्शन मोड में विधायक सरयू राय, पैदल भ्रमण कर सुनीं लोगों की समस्याएं

    विस्थापित परिवारों की बैठक: समस्याओं, अधिकारों और पुनर्वास पर हुई अहम चर्चा

    एनआईटी के बीटेक का छात्र आसंगी नदी में डूबा, तलाश जारी, प्रदर्शन जारी

    जेएफसी को बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करे टाटा स्टील: दिनेश कुमार

    चांडिल में जंगली हाथी के उत्पात से तीन घर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत

    251 श्रद्धालुओं का निःशुल्क कांवर यात्रा दल सुल्तानगंज के लिए रवाना

    चौका थाना में दागी और अपराधियों की परेड, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

    चांडिल में जंगली हाथी का उत्पात: एक ही रात में तीन घर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत

    सरायकेला पुलिस ने चौका थाना में दागी अपराधियों की कराई परेड, पैदल गश्ती से दिया कड़ा संदेश

    चौका थाना में दागी और अपराधियों की परेड: सरायकेला पुलिस ने अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.