भारी भरकम फीस देने की जरूरत नहीं,यहां 700 रूपये में हो रहा है किडनी का डायलिसिस, जल्द मिलेगी प्रत्यारोपण की सुविधा: डॉ. सी राजन

राष्ट्र संवाद धनबाद: 200 से भी अधिक किडनी बायोप्सी कर चुके और 700 से अधिक किडनी रोगियों को स्वस्थ कर चुके एशियन हॉस्पिटल के अनुभवी किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ आफताब अंसारी ने एशियन हॉस्पिटल में सभागार में शुक्रवार को आयोजित किडनी की बीमारियों के नविनतम इलाज की चर्चा सत्र बैठक के दौरान बताया की अबतक किडनी का इलाज लोग रांची,कोलकाता जैसे बड़े शहरों में अधिक खर्च देकर करा रहे थे। अब किडनी बायोप्सी एवं अन्य नविनतम चिकित्सा प्रक्रियाओं से किडनी का इलाज मरीज़ सुलभ रूप से करा रहे हैं। मरीज के ईएसकेडी यानी एन्ड स्टेज ऑफ़ किडनी स्थिति में किडनी का प्रत्यारोपण इलाज भी लिविंग किडनी डोनर और डिजीस्ड किडनी डोनर के द्वारा कानूनी नियमों के अनुसार हमारे मुख्य हॉस्पिटल फरीदाबाद के एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एशियन हॉस्पिटल में में विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा हो रहा है। जिससे हजारों किडनी के मरीज लाभान्वित हुए हैं। धनबाद एशियन हॉस्पिटल सेंटर में भी किडनी ट्रांसप्लांट प्रत्यारोपण इलाज की तैयारियां चल रही है जिससे बहुत शीघ्र ही यहां धनबाद एवं आसपास के ज़िलों के किडनी रोगियों को किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने आगे बताया किडनी बायोप्सी इलाज एक ऐसी पद्धति है जिससे किडनी की बीमारी का सटीक इलाज होता है। जिसमें किडनी के फेल होने के कारणों का पता अल्ट्रासोनिक गाइडेड उपकरण के द्वारा लगाया जाता है इसमें अल्ट्रासाउंड करते हुए नीडल के माध्यम से किडनी बायोप्सी गन से किडनी से एक छोटी टिश्यू लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमाणित प्रख्यात लैबोरेट्रीज में भेजते हैं जहां लैब के रिपोर्ट के अनुसार उनका त्वरित इलाज एशियन हॉस्पिटल में शुरू हो जाता है इसी आधार पर मरीज को डायलिसिस पर जाने से बचाया जा सकता है।

