राष्ट्र संवाद संवादाता – ए बी सिद्दीकी
हनवारा : मोहर्रम पर्व को लेकर एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देशानुसार हनवारा क्षेत्र के विभिन्न गांव हनवारा, नरैनी, बैरया, गोरगावा, गढी, कोयला, रामकोल, विश्वाखानी, परसा, साक्ररामपुर, नरोतमपुर अंजाना, कुसमहारा, हिरकरया गांव में शुक्रवार को सुरक्षा के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने लोगों से अपील की कि वे मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण शांति व्यवस्था को लेकर की गयी अपील और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर सतर्क रहें। पुलिस की नजर इंटरनेट मीडिया पर बनी हुई है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

