Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोलह आना समिति के तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन, भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, प्रसाद ग्रहण कर पाए पुण्य लाभ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सोलह आना समिति के तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन, भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, प्रसाद ग्रहण कर पाए पुण्य लाभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोलह आना समिति के तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन, भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, प्रसाद ग्रहण कर पाए पुण्य लाभ

    राष्ट्र संवाद सं

    मिहिजाम। हांसीपहाड़ी राय पाड़ा स्थित सोलह आना समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन बुधवार को भक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन के अंतिम दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। पूरा परिसर राधा-कृष्ण के भजन और जयकारों से गुंजायमान रहा।

    इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरि मोहन मिश्रा ने विशेष रूप से भाग लिया और भगवान के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, सलिल रमन उर्फ बंटू आइजक, लोकेश महतो, दुलाल राय, महिला मोर्चा की सक्रिय नेत्री पुष्पा सोरेन, बैद्यनाथ सोरेन, नीना शर्मा और काजू शर्मा समेत कई पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर रूपनारायणपुर की प्रसिद्ध कीर्तन मंडली ने अपने सुमधुर भजनों से सभी को भाव-विभोर कर दिया। मंडली के कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और रासलीला का सुंदर गायन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजन सुनते हुए कई श्रद्धालु नृत्य करते नजर आए और पूरे माहौल में भक्ति का संचार हो गया।

    हरिनाम संकीर्तन के दौरान परंपरागत धुलाट की रस्म को भी पूरी श्रद्धा से निभाया गया। आयोजन स्थल पर बच्चों और बड़ों के बीच बतासे, टॉफियां और अन्य मिठाइयाँ बांटी गईं। जैसे ही धुलाट लुटाया गया, भक्तों में प्रसाद लूटने की होड़ सी मच गई। बच्चे, महिलाएँ और बुजुर्ग भी उल्लास से इसमें शामिल हुए, जिससे उत्सव का रंग और चढ़ गया।

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ। भजन-कीर्तन के बाद सभी श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद परोसा गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने शांतिपूर्वक पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाकर समिति को धन्यवाद दिया और भविष्य में ऐसे आयोजनों में और अधिक सहभागिता का भरोसा दिलाया।

    सोलह आना समिति के सदस्यों ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन का उद्देश्य क्षेत्र में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी भी अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़ी रहती है। समिति ने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं के सहयोग और आस्था से यह आयोजन सफल हो पाया और आगे भी हर वर्ष इसे और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि सभी को भक्ति और सेवा का अवसर मिलता रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने मक्का बीज वितरण का किया शुभारंभ
    Next Article तिलामुंडा गांव का 100 केवी का ट्रांसफार्मर जला, 200 परिवार पांच दिनों से अंधेरे में ग्रामीणों ने पोटका विद्यायक संजीव सरदार से लगाई गुहार

    Related Posts

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.