तिलामुंडा गांव का 100 केवी का ट्रांसफार्मर जला, 200 परिवार पांच दिनों से अंधेरे में ग्रामीणों ने पोटका विद्यायक संजीव सरदार से लगाई गुहार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : तिलामुंडा गांव का 100 केवी का ट्रांसफार्मर बीते पांच दिनों से खराब पड़ा हुआ है।जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। ट्रांसफार्मर जलने से 200 परिवार अंधेरे में डूबा गया है व ग्रामीण डिबरी युग में जीने को विवश है ।इस बात ग्रामीण अमल गिरी कहते है कि इस बाबत बिजली गर्जन के साथ ही लगातार हो रही बारिश से गांव का ट्रांसफार्मर जल गया है।

जिसको लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार से ट्रांसफार्मर मरम्मती को लेकर गुहार लगाई गई है ताकि अंधकार मे डूबा गांव में रौशनी आ सके। बहरहाल देखना यह है पोटका विधायक संजीव सरदार ग्रामीणों की इस मांग को कितनी गंभीरता से लेते है या ग्रामीणों को उनके हाल पर ही छोड़ देते है,यह गौर करने वाली बात होगी। यहां बताते चले कि लगातार ही रही बारिश ने तिलामुंडा गांव में आफत बनकर आई है जहां गांव का ट्रांसफार्मर जल गया वही सड़के कीचड़मय हो गया है जहां से गुजरना किसी मुसीबत से कम नहीं है।

