कुंडहित बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने मक्का बीज वितरण का किया शुभारंभ
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: बिरसा फसल विस्तार योजना अंतर्गत खरीफ मक्का बीज वितरण का का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित के द्वारा कृषि तकनीकी सूचना केंद्र कुंडहित में की गई। महोदय द्वारा बीज वितरण ब्लॉक चैन सिस्टम के माध्यम से योग्य किसानों के बीच में करने का निर्देश उपस्थित BAO,BTM एवं ATM को दिया गया। ज्यादा से ज्यादा पी वी टी जी, अनुसूचित जन जाति, अनुसूचित जाती वर्ग से सम्बंधित किसानों की सूची जनसेवक, किसान मित्र के माध्यम से तैयार करते हुये, एक सप्ताह के अंदर में बीज वितरण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। महोदय द्वारा खरीफ मौसम महत्ता की जानकारी देते हुए धान के साथ साथ मोटे अनाज की खेती ऊपरी जमीन पर करने का महत्वपूर्ण सुझाव उपस्थित किसानों को दिया गया।
मक्का बीज वितरण आज कुल 17 किसानों के बीच किया गया ( प्रति किसान 4 kg)
किसान _शिवधन हांसदा, सूरज कुमार हेंब्रम, बूबूसवार हेंब्रम, सुरेश मरांडी इत्यादि
उपस्थित झामुमो प्रखंड सचिव कुतुबुद्दीन खान, BAO मनोरंज मिर्धा, BTM सुजीत कुमार सिंह, अमीर हेंब्रम इत्यादि उपस्थित थे।

