Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को सौंपा पाँच सूत्रीय मांग पत्र
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को सौंपा पाँच सूत्रीय मांग पत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को सौंपा पाँच सूत्रीय मांग पत्र

    त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की पाँच महत्वपूर्ण समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जिला उपायुक्त को विस्तृत मांग पत्र सौंपा। विधायक पूर्णिमा साहू ने इन मुद्दों के समाधान की दिशा में जिला प्रशासन से शीघ्र ठोस और प्रभावी कार्रवाई की अपील की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव भी मौजूद रहे। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने और संबंधित विभागों के माध्यम से यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

    मांगपत्र में शामिल प्रमुख समस्याएं हैं:
    बिरसानगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे निर्माण कार्य: विधायक पूर्णिमा साहू ने जानकारी दी कि बिरसानगर में पीएमएवाई के अंतर्गत बन रहे आवासों का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। नोडल एजेंसी जुडको और स्थानीय देखरेख एजेंसी जेएनएसी होने के बावजूद अब तक अप्रोच रोड नहीं बना है, परिसर में बिजली-पानी की सुविधा नहीं है, सिविक एमेनिटीज का अभाव है और तय समय सीमा के बावजूद लाभुकों को आवास हस्तांतरित नहीं किया गया है।
    मोहरदा जलापूर्ति योजना: विधायक ने बताया कि इस योजना के तहत कंपाउंड वॉल निर्माण और रॉ वॉटर स्टोरेज के लिए सेटलिंग पॉइंट का प्रस्ताव जिला योजना समिति को भेजा गया है, लेकिन अब तक स्वीकृति लंबित है। नए इंटेक वेल के लिए प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा गया है, जो अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है। जिससे योजना की प्रगति बाधित हो रही है।

    प्रोफेशनल कॉलेज का उपयोग न हो पाना: विधायक ने बताया कि 2019 में बारा रोड, सिदगोड़ा स्थित इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन अब तक कॉलेज का हस्तांतरण नहीं हुआ है और शैक्षणिक सत्र शुरू नहीं हो सका है। सुरक्षा के अभाव में चोरी की घटनाएं हो रही हैं और रखरखाव के अभाव में भवन क्षतिग्रस्त हो रहा है।

    सार्वजनिक टॉयलेट एवं सामुदायिक भवनों की बदहाल स्थिति: कई सुलभ शौचालयों और सामुदायिक भवनों में बिजली और पानी की सुविधा नहीं है, जिससे ये अव्यवस्थित हैं और जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक पूर्णिमा साहू ने मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने की मांग की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारीडीह में बेखौफ अपराधियों ने दुकान से सामान लेने के बाद पैसे के बदले हथियार लहराया
    Next Article डेट के कलाकारों ने शिमला में राष्ट्रीय नाटक प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते’

    Related Posts

    छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, टाटानगर से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

    November 11, 2026

    पप्पू सरदार ने 250 से अधिक महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, भाई-बहन के रिश्ते की पेश की मिसाल

    November 11, 2026

    छठ घाटों की बदहाल व्यवस्था पर विधायक पूर्णिमा साहू नाराज, अधिकारियों को जल्द सुधार का निर्देश

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, टाटानगर से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

    पप्पू सरदार ने 250 से अधिक महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, भाई-बहन के रिश्ते की पेश की मिसाल

    छठ घाटों की बदहाल व्यवस्था पर विधायक पूर्णिमा साहू नाराज, अधिकारियों को जल्द सुधार का निर्देश

    टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत, निःशुल्क ‘सेवा सवारी’ सहित चार नई सुविधाएं शुरू

    कमलपुर में गुमटी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, 286 बोतल विदेशी शराब जब्त

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जमशेदपुर ने हासिल किया झारखंड में पहला स्थान, स्वच्छता में बना राज्य का नंबर-1 शहर

    जमशेदपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना भाई दूज एवं गोवर्धन पूजा का पर्व

    संत निरंकारी मिशन की संगत में आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश, सद्गुरु ने बताया मानव जीवन का मूल उद्देश्य

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.