Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देश पर जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, जामताड़ा परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का हुआ आयोजन; 15 कंपनियों /संस्थाओं ने लिया भाग
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त के निर्देश पर जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, जामताड़ा परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का हुआ आयोजन; 15 कंपनियों /संस्थाओं ने लिया भाग

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 25, 2025Updated:June 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त के निर्देश पर जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, जामताड़ा परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का हुआ आयोजन; 15 कंपनियों /संस्थाओं ने लिया भाग

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 25.06.2025 को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेन्टर, जामताड़ा परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

    रोजगार मेले के संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी श्री प्रशांत टुडू ने बताया कि जिला नियोजनालय जामताड़ा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके अभिरुचि एवं शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदान करना है। समय समय पर विभागीय निर्देश के आलोक में रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। यह रोजगार मेला इस वित्तीय वर्ष का प्रथम रोजगार मेला है। उन्होंने कहा कि आयोजित रोजगार मेले में कुल 15 निजी कंपनियों/संस्थाओं यथा श्याम स्टील लिमिटेड, आसनसोल, बदलाव फाउंडेशन, सानवी ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरटी फोर्स, एक्सप्रेस जॉब कंसल्टेंसी, अंजनी फेरो एलॉयज, जीएसए फाउंडेशन, एसआईएस लिमिटेड, बिरसा सिक्योरिटी एंड सुपर सर्विसेज, एबी इंडिया सर्विसेज, सेवा सहयोग सिक्योरिटीज, बजरंग इंडस्ट्रियल सिक्योरटी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं वेनोदा सर्विस लिमिटेड शामिल हुई।

    जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि आयोजित मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नियोजनालय में निबंधित कुल 293 युवाओं ने अपने योग्यता एवं इच्छानुसार विभिन्न कंपनियों में आवेदन दिया। जिसमें विभिन्न कंपनियों के द्वारा 148 युवाओं का ऑन द स्पॉट चयन किया गया, जबकि 127 युवाओं को शॉर्टलिस्टेड किया गया।

    _*इस मौके पर*_ उपरोक्त के अलावा आईटीआई, प्रभारी प्राचार्य श्री दिलीप कुमार, यूडीसी श्री महेश कुमार आनंद, कम्प्यूटर आपरेटर श्री संजय कुमार सहित आईटीआई कॉलेज के कर्मी एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजगत के नाथ के रथ की डोर खींचने को अधीर हो रहे है भक्तगण
    Next Article उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/गांवों में धरतीआबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    June 7, 2026

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.