सांकोसाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले भर में उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया गया। जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में सांकोसाई पांच नंबर स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल के प्रांगण में भी एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और योगाभ्यास में पूरे उत्साह से भाग लिया।
इस योग शिविर का नेतृत्व योगाचार्य अर्जुन शर्मा ने किया

