Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पथ निर्माण विभाग मनोहरपुर के अभियंताओं के कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल पहली ही बरसात में उठने लगा है
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पथ निर्माण विभाग मनोहरपुर के अभियंताओं के कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल पहली ही बरसात में उठने लगा है

    Aman KumarBy Aman KumarJune 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पथ निर्माण विभाग मनोहरपुर के अभियंताओं के कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल पहली ही बरसात में उठने लगा है

    ठेकेदार और अभियंताओं की मनमानी से क्षेत्र की जनता है परेशान

    विभाग का घेराव करने की जनता के बीच शुरू हुई सुगबुगाहट

    गोबरी नाला में पुराने बड़े पुल को तोड़ कर विभाग बनवा रही है छोटा पुल

    तीन तीन प्रखंड की जनता का चक्रधरपुर से कटा संपर्क
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना
    चक्रधरपुर
    पथ निर्माण विभाग मनोहरपुर के अभियंताओं के कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल पहली ही बरसात में उठने लगा है
    आम जनता के बीच यह सवाल अब चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर अभियंताओं के ऊपर संवेदक पूरी तरह हावी है या तो अभियंता के कार्य शैली बिल्कुल ही लापरवाही है इसका जीता जागता उदाहरण पहली बरसात में ही चक्रधरपुर विधानसभा और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह पुल का निर्माण हुआ है और पुल का निर्माण हो रहा है यह पूरी तरह लापरवाही और संवेदक की मनमानी को इंगित कर रहा है पथ निर्माण विभाग मनोहरपुर के अभियंताओं पर एक बड़ा सवाल चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में चक्रधरपुर से टोकलो जाने वाली मुख्य पथ गोबरी नाल में जिस प्रकार पुल निर्माण के लिए डिजाइन किया गया है और पुल का निर्माण किया गया है यह पूरी तरह अभियंताओं की लापरवाही का परिणाम है पहले ही बरसात में आवाजाही पूरी तरह बंद हो गया हम यह मान रहे हैं कि पुल का निर्माण निश्चित रूप से अधूरा है परंतु पुल का निर्माण होने के बाद भी यह पुल पूरी तरह बेकार साबित होगी अब सवाल यह उठने लगा है की इसके लिए जिम्मेदार कौन??
    आसपास के लोगों का भी यह कहना है कि पुल का निर्माण जिस स्कूल को तोड़कर किया गया है उसे यह काफी छोटा पुल बनाया गया है जब बारिश होगी तो पूरी तरह आवाजाही ठप हो जाएगा आम जनता के बीच इस बात की भी चर्चा है की विभाग के अभियंताओं पर संवेदक हावी है इस मामले में विभाग के खिलाफ लोग आंदोलन करने की भी बात बोल रहें है आखिर पुराने पुल के समय आवाजाही ठप्प नहीं होता था गोबरी नाला में पुल निर्माण करने वाली ठिका कम्पनी के कार्य को लेकर भी कई आरोप लगया गया है इस पुल का निर्माण स्थानीय विधायक सुखराम उरांव के गांव के समीप ही हो रहा है
    इसी प्रकार मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में
    ठेकेदार और विभाग की लापरवाही और मनमानी के करण गोइलकेरा–सरेंगदा मार्ग में ठप हुआ आवागमन, प्रखंड मुख्यालय से कटे दर्जनों गांव

    यहां तो *तीन साल से अधूरा है पुल,ठेकेदार की मनमानी के आगे बेबस हैं पथ निर्माण विभाग के कुर्सी तोड़ने वाले अभियंता

    ठेकेदार की लापरवाही और अभियंताओं मनमानी के कारण गोइलकेरा–सरेंगदा सड़क मार्ग में आवागमन ठप हो गया है। बेड़ाहुंडरू गांव में तीन साल से अधूरे पड़े पुल का डायवर्सन डूब गया है। लगातार बारिश ने निर्माण कार्य में सुस्ती की पोल खोल दी है। पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल मनोहरपुर के कुर्सी तोड़ने वाले अधिकारियों की ठेकेदार के आगे एक नहीं चल रही है। मनमाने ढंग से कार्य करने का नतीजा सड़क की दुर्गति के रूप में सामने आया है।
    इस प्रकार पथ प्रमंडल मनोहरपुर की बात करें तो यहां के अभियंता और संवेदक की मिली भगत से ही क्षेत्र की जनता आज परेशान है
    दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके कार्य शैली से बेहद नाराज है और जल्द ही अब विभाग का घेराव करने की भी शुभ होता है शुरू हो चुकी है साथ ही चक्रधरपुर टोकलो मुख्य पथ पर गोबरी नाल में बन रहे पुल निर्माण को लेकर लोग बेहद नाराज है

    पथ निर्माण विभाग मनोहरपुर के लापरवाही से चक्रधरपुर टोकलो मुख्य पथ में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा थाना क्षेत्र में एकाएक साइबर अपराध में काफी बढ़ोतरी
    Next Article 22 जून (रविवार) को इस महायज्ञ में सहभागी बनें और इसे ऐतिहासिक बनाएं – अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.