Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 22 जून (रविवार) को इस महायज्ञ में सहभागी बनें और इसे ऐतिहासिक बनाएं – अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    22 जून (रविवार) को इस महायज्ञ में सहभागी बनें और इसे ऐतिहासिक बनाएं – अमरप्रीत सिंह काले

    Aman KumarBy Aman KumarJune 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अर्पण के महा रक्तदान शिविर की तैयारियाँ पूर्ण, हज़ारों करेंगे रक्तदान

    प्रत्येक वर्ष की भाँति 5100 पौधो का वितरण भी होगा ।

    22 जून (रविवार) को इस महायज्ञ में सहभागी बनें और इसे ऐतिहासिक बनाएं – अमरप्रीत सिंह काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : अर्पण परिवार द्वारा 22 जून (रविवार) को आयोजित महा रक्तदान शिविर की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने हेतु आज जमशेदपुर ब्लड बैंक, धतकीडीह में परिवार के प्रमुख सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

    बैठक में सभी सदस्यों ने इस संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया कि यह शिविर न केवल रक्तदान के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचेगा, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और पर्यावरण-संवर्धन के प्रति भी नई जागरूकता का संचार करेगा। इसी कड़ी में रक्तदान के साथ-साथ 5100 पौधों के वितरण का निर्णय भी लिया गया है।

    गर्मी के इस मौसम में ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी को देखते हुए इस बार अधिकतम रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है ताकि आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और ज़रूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सके।

    इस अवसर पर अर्पण परिवार के मुख्य संरक्षक श्री अमरप्रीत सिंह काले ने कहा

    “अर्पण परिवार पूरे वर्ष, चौबीसों घंटे, तीन सौ पैंसठ दिन रक्त सेवा में समर्पित रहता है। यह निःस्वार्थ सेवा अत्यंत सराहनीय है।”

    उन्होंने अपील करते हुए कहा

    “22 जून को आप सभी अपने सहयोगियों, मित्रों और परिवारजनों के साथ इस महायज्ञ में सहभागी बनें और इसे ऐतिहासिक सफल बनाएं। रक्तदान जीवन बचाने का सबसे पुण्य कार्य है और पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे अनमोल धरोहर। यह अभियान मात्र आयोजन नहीं, बल्कि मानवता और प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। आइए, इसे ऐसा प्रेरक उदाहरण बनाएं, जिससे सेवा और समर्पण का एक नया अध्याय रचा जा सके।”

    बैठक में जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रमुख श्री संजय चौधरी ने अर्पण परिवार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की

    “हर परिस्थिति में अर्पण परिवार द्वारा मिले सहयोग से रक्तदान आंदोलन को नई ऊर्जा मिलती है। ब्लड बैंक इस परिवार के योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा।”

    इस बैठक में प्रमुख रूप से जुगून पांडेय, प्रिंस सिंह, विभाष मजूमदार, घनश्याम भिरभरिया, दीपक सिंह, किशोर ओझा, दीपक दीपू, कौशिक प्रसाद, सूरज बाग, सौरभ चटर्जी, सरबजीत टॉबी, धीरज चौधरी, सुमन कुमार, मोहन दास, विक्की तारवे, मनोज मुखी, संतोष यादव, विनोद उमंग, कार्तिक जुमानी, मन्नू ढ़ोके, मनोज हलदर, रामा राव, सूरज पाल, कंचन बाग, नवीन करण, भोला दास, अनूप तिवारी, देवाशीष झा, प्रणय दास, बिनोद भिरभरिया, विकास गुप्ता, विशाल, आशुतोष बनर्जी, सूरज साह, समर झा, सागर मुखी, सूरज चौबे, अनुज मिश्रा, कमलेश पाठक सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

    22 जून (रविवार) को इस महायज्ञ में सहभागी बनें और इसे ऐतिहासिक बनाएं - अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपथ निर्माण विभाग मनोहरपुर के अभियंताओं के कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल पहली ही बरसात में उठने लगा है
    Next Article बागबेड़ा क्षेत्र में करीब 250 से 300 घरों में पानी भरा

    Related Posts

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    November 9, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.