जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में एकाएक साइबर अपराध में काफी बढ़ोतरी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में एकाएक साइबर अपराध में काफी बढ़ोतरी हो गई है। जादूगोड़ा के ही एक मामूली से युवक मोनू कुमार जिसका स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में एकाएक 1 करोड़ रूपए आ गया। जब तक उसे जानकारी मिलती जब तक उसके अकाउंट से 1 कराेड़ रूपए की निकासी भी हो गई। जब उन्होंने बैंक जाकर इसकी जानकारी ली जो पता चला उसके अकाउंट को होल्ड कर दिया गया है। वहीं दुकान का साधारण कर्मचारी मोनू कुमार इस घटना से अचंभित हैं। उसे लगातार इस मामले को लेकर जांच पड़ताल का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं कुछ दिन पहले ही जादूगोड़ा यूसिल बार्क के वैज्ञानिक आर एक पटनायक से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने लगभग 1 करोड़ 24 लाख रुपया की ठगी कर ली थी। इसी प्रकार लगातार जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि राखा माइंस के युवक के द्वारा लगातार साइबर ठगी का काम किया जा रहा है। उसके द्वारा सट्टेबाजी का भी कारोबार किया जा रहा है। साथ ही इसमें कई युवा इनसे भी जुड़े हुए हैं। जिसमें पुराना राखा माइंस का एक युवा और घाटशिला का ऊपर पावड़ा का एक युवक इसका संचालन करते हैं।
यह दुकानदार कई करोड़ का मालिक बन गया। युवाओं ने बताया कि यह एक ऐप चलाया जाता है जिसकी मास्टर चाभी इसके पास है। इसे प्रत्येक क्रिकेट मैच से लगभग 15 लाख रुपय की कमाई हाेती है। साथ ही आईपीएल में तो इसे करोड़ का फायदा होता है। इसके द्वारा ही युवाओं को साइबर के अपराध में लाया जा रहा है। इसके खाते का संचालन इसकी मां और पत्नी के अकाउंट से होता है। कुछ दिन पहले यह युवक ट्रेन में चाय और गुटखा बेचा करता था। लेकिन अब कई करोड़ का मालिक बन गया है। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा हाे रही है। गांव के एक युवक ने इसकी शिकायत जादूगोड़ा थाने में भी की थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आसनबनी के भी एक युवक और भुरकाडीह का एक युवक भी इसके रैकेट में शामिल है, जो लगातार बड़े-बड़े होटल में पार्टियों भी करते हैं। जबकि उनकी आर्थिक स्थिति पहले काफी खराब थी जो अब काफी पैसे का मालिक बन गए हैं।
बेरोजगार युवक लगातार कुलड़ीहा, तिलामुंडा, धोबडीह, आसानबनी, गोपालपुरी जादूगोड़ा के इसके संपर्क में आते जा रहे हैं जिन्हें थोड़ा सा लोभ देकर काफी लाभ कमा रहा है। एकाएक कई युवा इस क्षेत्र में नई-नई गाड़ियां नई-नई मोबाइल एवं नई-नई मकान बना रहे हैं।
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में साइबर अपराध रोकना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनते जा रहा है। लोग लगातार साइबर अपराधियों के रैकेट में फंस कर लूट रहे हैं। पुलिस को कई बार सूचना देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। पुलिस के द्वारा एक साइबर अपराधी के अज्ञात बाइक को जब्त किया गया है। लेकिन एक बाइक भी जप्त किया गया था लेकिन इससे कोई सुराग नहीं मिल पाया हे।

