Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजा कालिंदी ने सीबीआई निदेशक को पत्र लिखकर सुरोजित दास को पद से हटाने की मांग , आय से अधिक संपत्ति की भी हो जांच:राजा कालिंदी
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राजा कालिंदी ने सीबीआई निदेशक को पत्र लिखकर सुरोजित दास को पद से हटाने की मांग , आय से अधिक संपत्ति की भी हो जांच:राजा कालिंदी

    Aman KumarBy Aman KumarJune 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजा कालिंदी ने सीबीआई निदेशक को पत्र लिखकर सुरोजित दास को पद से हटाने की मांग , आय से अधिक संपत्ति की भी हो जांच:राजा कालिंदी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में 56 लाख रुपए के ओवरटाइम घोटाले में सीएमडी के निजी सचिव सुरोजित दास पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा कोल्हान प्रमंडल एससी मोर्चा के अध्यक्ष राजा कालिंदी ने सीबीआई निदेशक को पत्र लिखकर सुरोजित दास को पद से हटाने की मांग की है।

    राजा कालिंदी का आरोप है कि सुरोजित दास अपने भाई गोपीनाथ दास को सीबीआई केस से बचा रहे हैं। गोपीनाथ पर RC09/A/2019-R केस दर्ज है, जो रांची कोर्ट में चल रहा है। इस केस में यूसीआईएल के कई अधिकारी गवाह हैं। आरोप है कि सुरोजित दास गवाहों को प्रभावित कर रहे हैं। इसलिए जब तक सभी गवाहों की गवाही पूरी नहीं हो जाती, उन्हें पद से हटाया जाए।

    सुरोजित दास पर विजिलेंस जांच भी चल रही है। आरटीआई कार्यकर्ता और यूसीआईएल के पूर्व वित्त अधिकारी देवाशीष घोष ने 29 मार्च 2023 को सीबीसी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 11862/2023 है। जांच डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी के सतर्कता अधिकारी कर रहे हैं। यूसीआईएल के इतिहास में पहली बार किसी सीएमडी के पीए पर ऐसी शिकायत हुई है।

    पी ए पर यह भी आरोप है कि उन्होंने 2011 के आयकर रिटर्न में बड़ी रकम छिपाई। 8 अप्रैल 2019 को उन्होंने जादूगोड़ा थाना में कमल सिंह के खिलाफ करोड़ों के चिटफंड घोटाले का केस दर्ज कराया था। केस नंबर 22/10 में उन्होंने माना कि उन्होंने कमल सिंह को 15 लाख रुपए घर बनाने के लिए दिए थे। इसमें 6 लाख 1 हजार रुपए नकद दिए गए थे। एफआईआर में उन्होंने यह रकम अपने पास होने की बात मानी, लेकिन इसे आयकर रिटर्न में नहीं दिखाया।

    सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी रकम उनके पास कहां से आई। क्या उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर यह संपत्ति बनाई। लंबे समय से संवेदनशील पद पर रहने के कारण उनकी निजी संपत्ति और आय की जांच की मांग की गई है। आयकर विभाग को भी शिकायत भेजी गई है।

    आरटीआई कार्यकर्ता का आरोप है कि सुरोजित दास ने अपने पद का अनुचित लाभ उठाकर बार-बार जल्दी प्रमोशन लिया। यूसीआईएल के कई अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अपने कई रिश्तेदारों को भी यूसीआईएल में नौकरी दिलवाई। जिस समय उन्होंने नकद रकम का विवरण दिया, उसी समय उनके भाई गोपीनाथ दास 56 लाख रुपए के ओवरटाइम और यात्रा घोटाले में पकड़े गए थे। इस मामले में सीबीआई ने गोपीनाथ को जेल भेजा था। उनके एक और भाई सुकांति दास, जो नरवा में कार्यरत हैं, इस घोटाले में शामिल थे।

    यूसीआईएल में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। कई अधिकारी 15 से 20 साल से एक ही पद पर टिके हुए हैं। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि सुरोजित दास को तत्काल पद से हटाया जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। जांच अधिकारी भी उनके प्रभाव के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।

    राजा कालिंदी ने यह भी आरोप लगाया कि सुरोजित दास अपनी बेटी के लिए सीएसआर असिस्टेंट मैनेजर की वैकेंसी निकलवा रहे थे। सारी प्रक्रिया पूरी होने

    आय से अधिक संपत्ति की भी हो जांच:राजा कालिंदी राजा कालिंदी ने सीबीआई निदेशक को पत्र लिखकर सुरोजित दास को पद से हटाने की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपथ निर्माण विभाग मनोहरपुर के लापरवाही से चक्रधरपुर टोकलो मुख्य पथ में 
    Next Article भारी बारिश से चारों और पानी ही पानी l खेत -खलिहान से लेकर घरों में घुसा पानी 

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.