बारिश का असर जनता दरबार पर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल चांडिल पंचायत ओर रुचाप पंचायत का जनता दरबार सयुक्त रूप से पंचायत सचिवालय रुचाप में आयोजित हुआ. बारिश के कारण लाभुक को आने जाने में परेशानियों उठाना पड़ा. चांडिल पंचायत के लाभुकों के आवेदन 18 को मौके पर निष्पादन हुआ ,वही रुचाप पंचायत के 30 आवेदन को मौके पर निष्पादन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी तुलेश्वर रविदास ने लाभुको के बीच पात्रता प्रमाण पत्र ओर परिसंपति वितरण किया.

