चांडिल कोर्ट अपहरण-मारपीट कांड : 24 घंटे में पुलिस को कामयाबी दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार, भेजे गए जेल
चांडिल। 17 जून चांडिल अनुमंडल कोर्ट के पास हुई मारपीट एवं अपहरण की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना को लेकर चांडिल थाना में कांड संख्या 109/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा की अगुवाई में कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार की टीम के द्वारा नामजद अपराधकर्मियों की धरपकड़ के लिए देर रात तक सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया,

