वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के साथ उनका समाधान करने में मीडिया की भूमिका अहम:कोमल भाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वाविद्यालय यूनिवर्सअल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर में आयोजित श्रेष्ठ समाज के निर्माण में मीडिया की भूमिका कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए कोमल भाई ने कहा कि विश्व शांति, जलवायु, पर्यावरण संरक्षण समेत कई प्रकार की वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के साथ उनका समाधान करने में मीडिया हमेशा आगे रहा है। समाज को नई दिशा देने में मीडिया का विशेष योगदान है। विकट परिस्थितियों में मीडियाकर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना दायित्वों को पूरे मनोयोग से निभाने में अग्रसर रहते हैं। ब्रह्माकुमारी संस्था मानव जीवन की सर्वोच्चता का अभिप्राय है जिसने विश्व के हृदय में आत्म चेतना का प्रकाश फैलाने का पुनीत कार्य किया है। आत्म चिंतन करने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना महान कार्य है। जिसके लिए मीडिया ने हमेशा पहल की है। यह बात उन्होंने रविवार को ब्रह्माकुमारी संगठन के यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर के प्रांगण में मीडिया प्रभाग की ओर से श्रेष्ठ समाज के निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित सम्मेलन के उदघाटन सत्र में कही
ब्रह्माकुमारी कोल्हान क्षेत्र के मुख्य प्रशासनिक का अंजू बहन ने वर्तमान विश्व के परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए मीडियाकर्मियों को निरंतर सकारात्मक दिशा में अहम योगदान देने पर बल दिया।
इस कार्यक्रम में रागिनी बहन सुधा बहन सुकन्या बहन संजू बहन प्रीती बहन रुबी बहन आरती बहन जया बहन अरुण भाई जितेन भाई महेश भाई दीपेश भाई प्रसंचित भाई दिनेश भाई संजय भाई रामदेव भाई रंजीत भाई का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम को सफल बनाने में इस सम्मेलन को सफल बनाने में ब्रह्मा कुमारीज भाई बहनों का विशेष सहयोग रहा ।

