पश्चिम सिंहभूम के सारंडा में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए राउरकेला भेजा गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रामगोपाल जेना चाईबासा /सारंडा
पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में झारखंड और ओडिशा सीमा क्षेत्र में नक्सलियों ने राउरकेला के के बोंलाग थाना क्षेत्र के घौर नक्सल प्रभावित जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी बम विस्फोट मे आने से सीआरपीएफ के 134 बटालियन के एक जवान घायल हो गए। घटना का सुचना मिलते ही घायल जवानों को तुरंत राउलकेला भेजा गया है।
घटना का संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के विरोध सुरक्षाबलों नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं। शनिवार को झारखंड और ओड़ीशा पुलिस के संयुक्त अभियान में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी दौरान शनिवार को झारखंड और ओडिशा सीमा क्षेत्र में नक्सलियों ने राउरकेला के के बोंलाग थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने का उद्देश्य नक्सलियों द्वारा पूर्व में एक आईईडी लगाया गया था। जिसके चपेट मे आने से सीआरपीएफ 134 बटालियन के सहायक अवर निरीक्षक जीडी सत्यवान कुमार सिंह घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस बल द्वारा पुलिस सीआरपीएफ सहयोग से तत्काल प्राथमिक उपचार के पश्चात पुलिस उचित इलाज के लिए राउरकेला भेजा गया है।
घटना के बाद क्षेत्र का किया गया घेरा बंदी
जराइकेला में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इस संबंध में पश्चिम सिंहभूम के एसपी राकेश रंजन ने बताया कि घायल जवानों को उचित चिकित्सा सहायता दी जा रही है। इस हमले के पीछे नक्सलियों की साजिश को लेकर जांच की जा रही है।सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
टॉप नक्सलियों के खिलाफ चल रहा है सुरक्षाबलों का आर पार का लड़ाई
प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। जिसको लेकर नक्सल को जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों का लगातार अभियान चल रहा है।
अभियान में है यह है शामिल
चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 और 209 बटालियन , झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 26 , 60 , 134 , 174 , 193 , 197 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।
सारंडा में सुरक्षा बलों को लगातार मिल रही सफलता से नक्सली बौखलाई
सारंडा में नक्सलियों का विरोध सुरक्षा बलों की चल रही अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। हाल के दिनों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार नक्सलियों का हथियारों का जखीरा के साथ साथ ओडीशा से लूटे गए विस्फोटक को बरामदकर का कमर तोड़ दिया है। जिस घटना के बाद से सारंडा में नक्सली बौखलाई गए हैं। यही कारण नक्सली सारंडा में अपना वर्चस्व बचाने के लिए कायराना हरकत करने पर उतर गए हैं। जिस कारण शनिवार को एक घटना को अंजाम देकर सुरक्षा बलों को एक बार फिर खुला चैलेंज कर दिया है। हालांकि जिस तरह सारंडा में सुरक्षा बलों का नक्सलियों के विरोध में अभियान चल रहा है उससे लगता है, कि सारंडा से बहुत जल्द पुलिस ने नक्सलियों का नामोनिशान मिटा देंगे।

