Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सरकार में ग्रामीण सड़कों का तेजी से हो रहा निर्माण: दीपक बिरुवा
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हेमंत सरकार में ग्रामीण सड़कों का तेजी से हो रहा निर्माण: दीपक बिरुवा

    Aman KumarBy Aman KumarJune 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत सरकार में ग्रामीण सड़कों का तेजी से हो रहा निर्माण: दीपक बिरुवा

    -हर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रही अबुआ सरकार: जोबा माझी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रामगोपाल जेना चाईबासा

    बेनीसागर भाया बालंडिया- मझगांव पथ का राईडिंग क्वालिटी में लगभग 44.49 किमी पथ का सुधार कार्य किया जाएगा। शनिवार को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार(निबंधन रहित) तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा एवं सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने संयुक्त रूप से योजना का भूमिपूजन किया। हाटगम्हरिया में आयोजित भूमिपूजन कार्य के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा राज्य बने 25 साल होने को हैं, लेकिन राज्य की जनता को पहली बार अहसास हो रहा है कि सत्ता में बैठी सरकार जनता की हित में कार्य कर रही हैं। मंत्री ने हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों की सूची गिनाते हुए कहा राज्य में ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इसके अलावा एनएच सड़कों में भी सुधार कराया जा रहा है। मंत्री ने बिजली विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा राज्य सरकार जब दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त दे रही हैं तो किस आधार पर ग्रामीण इलाकों के लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज किया जा रहा है। मंत्री ने कहा इस मामले को वह अगली कैबिनेट की बैठक में रखेंगे। सांसद जोबा माझी ने कहा हेमंत सोरेन सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रही हैं। प्रत्येक गांव और पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ा जा रहा है। सांसद ने कहा हम सभी मिलकर जिले का विकास करेंगे। राज्य सरकार से संबंधित मामलों को मंत्री देखेंगे और केंद्र सरकार से संबंधित मामलों को वह स्वयं देखेंगी। इससे पहले मंत्री और सांसद ने भूमिपूजन में शामिल हुए और शिलापट का अनावरण किया। इस मौके पर हाट गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी सालखु हेम्ब्रम, अंचल अधिकारी ऋषिदेव कमल, जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जुडिया सिंकू, बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष राजेश पिंगुवा, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, केंद्रीय सदस्य विकास गुप्ता, बबलू गुप्ता, अभिषेक सिंकू, सोबन पुरती, राजन गागराई, मुरलीधर कोड़ा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    हेमंत सरकार में ग्रामीण सड़कों का तेजी से हो रहा निर्माण: दीपक बिरुवा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम सिंहभूम के सारंडा में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए राउरकेला भेजा गया 
    Next Article बोडाम प्रखण्ड के बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने जनसमस्या को लेकर आंदोलन करने का प्रस्ताव रखा : आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.