Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यह जनता की जीत है: बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    यह जनता की जीत है: बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यह जनता की जीत है: बन्ना गुप्ता
    देवानंद सिंह
    झारखंड विधानसभा चुनाव में जितनी महत्वपूर्ण पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा सीट थी, उतनी महत्वपूर्ण सीट पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा सीट भी थी। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने शानदार जीत हासिल की। जीत हासिल करने के बाद बन्ना गुप्ता ने राष्ट् संवाद के साथ खुलकर अपने भविष्य के इरादों को जाहिर किया।
    उन्होंने अपनी जीत को जनता की जीत बताया। इसीलिए हमारी सरकार में जनता की सभी समस्याओं को हल करने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। अगर, जनता पर किसी तरह का कोई अत्याचार हुआ तो डीसी-एसपी की कोठी पर जनता दरबार लगाया जाएगा। उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले पांच साल में क्षेत्र के लोग बीजेपी की जनविरोधी नीति से जूझते रहे। यही वजह रही कि लोगों ने बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ वोट किया और बीजेपी डबल इंजन की सरकार का जो झूठा भ्रम फैला रही थी, वह पूरी तरह फेल हो गया, क्योंकि लोगों को भ्रम में नहीं, बल्कि सच्चाई में जीना होगा है। उन्हें सच में विकास चाहिए। इसीलिए उन्होंने रघुवर दास सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका।
    उन्होंने कहा कि आज के दौर में जनता बहुत जागरूक है, इसीलिए उन्होंने जिस प्रकार गठबंधन को पूरा जनादेश दिया है, उसका संदेश स्पष्ट है। इसे हमारी गठबंधन सरकार भी पूरी तरह समझेगी और जुमलों पर नहीं, बल्कि हकीकत मुद्दों पर काम करेगी, क्योंकि जनता को जुमले नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा चाहिए। बीजेपी कभी स्टैचू बनवाकर तो कभी शहर का नाम बदलकर, तो कभी कंपनियों को बंद कर अच्छे दिनों का ख्वाब दिखा रही थी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री का सम्मान जितना हमारे देश के लोग करते हैं, उतना ही मैं भी करता हूं, लेकिन आश्चर्य तब होता है, जब वह अपने देश की चिंता छोड़ अमेरिका में ट्ंप को जिताने जाते हैं, इससे बड़ा शर्मनाक और क्या हो सकता है।
    उन्होंने पहले 15-16 राउंड तक पीछे रहने के संबंध में पूछे गए सवाल पर बड़ा मजेदार जवाब दिया, उन्होंने कहा कि मैं एमएस धोनी का बड़ा फैन हूं। मैच शुरू होने पर पिच पर टिके रहना जरूरी होता है, उसके बाद अंतिम ओवर में हर गेंद को जिस तरह धोनी बाउंड्ी के पार पहुंचाते हैं, मैं उसका खूब कायल रहा हूं, ऐसी ही खूबी मेरे पक्ष में आए वोट परिणामों में भी दिखती है। उनसे जनता की उम्मीदों के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि मैं हमेशा से ही सहज भाव से जनता के बीच जाकर काम करता रहा हूं। अब जब जनता का प्रतिनिधि बन गया हूं तो उनकी हर समस्या के समाधान के प्रति मेरी जवाबदेही होगी। मैं मानता हूं कि जिस समाज में शांति होती है, वहां भगवान निवास करते हैं। मौजूदा दौर में भाई-भाई के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश की गई है। क्षेत्र में अमन और शांति के साथ ही रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था ठीक करने से लेकर क्षेत्र में बिजली, पानी से लेकर दूसरी अन्य सभी समस्याओं का समाधान खोजा जाएगा।
    उन्होंने पुलसिया मनमानी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक एफआईआर दर्ज करने के लिए थानेदार 5० हजार रूपए रिश्वत मांगता है, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, एफआईआर दर्ज करवाने के लिए भी डीजीपी से पैरवी करनी पड़ती है तो यह समझ जाना चाहिए कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की क्या हालत है, लेकिन अब हमारी सरकार आ गई है और प्रदेश की कानून-व्यवस्था में पूरी तरह से सुधार किया जाएगा। अगर, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतरेंगे तो डीसी-एसपी की कोठी पर ही जनता दरबार लगाया जाएगा और वहीं पर फैसला किया जाएगा। शहर में हर दिन चेन छिनतई, हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन रघुवर सरकार ऑल इन वेल कहकर अपनी जिम्मेदारी से भागती रही। हम विश्वास दिलाते हैं कि अब ऐसा नहीं होगा।
    पार्टी के सहयोग के संबंध में पूछे गए सवाल पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैं पार्टी का वफादार और समर्पित कार्यकताã हूं। पार्टी ने एक चाय और सिंघारा बेचने वाले के बेटे को दो-दो बार टिकट दिया, मंत्री तक बना दिया, पार्टी की तरफ से इससे अधिक और क्या सम्मान चाहिए। पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअहंकार का फल
    Next Article दिल्ली में 2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटीं दमकल की 22 गाड़ियां

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.