Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में 2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटीं दमकल की 22 गाड़ियां
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    दिल्ली में 2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटीं दमकल की 22 गाड़ियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अग्निकांड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं. गत दिवस पहले अनाज मंडी व किराड़ी में हुए अग्निकांड के बाद अब नरेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित 2 फैक्ट्रियों में मंगलवार तड़के आग लग गई. एक फैक्ट्री में आग की लपटों में घिर गई है जबकि दूसरे पर अग्निशमन अभियान चल रहा है. अग्निकांड की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है.जानकारी के मुताबिक, फैक्‍ट्री बंद होने के कारण उसके अंदर कोई नहीं था. हालांकि, आग पर काबू पाने के दौरान फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारियों के घायल होने की खबर है. हालांकि, इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. फैक्ट्री में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिसमें दमकल कर्मी घायल हो गए.इससे पहले रविवार रात को दिल्ली के किराड़ी में एक कपड़े के गोदाम में आग लगने की घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई.पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, गोदाम तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर था.इमारत में कोई अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं था. डीएफएस ने कहा कि 10 लोगों को बचाया गया और मृतकों में दो वरिष्ठ नागरिक और चार बच्चे शामिल थे. आग लगने के कारण की जांच चल रही है.दिल्ली में लगी आगकुछ दिन पहले दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक घर में आग लगने का मामला सामने आया था.आग इतनी भयानक लगी कि पूरे घर को ही अपनी चपेट में ले लिया. शालीमार बाग इलाके में लगी इस आग में तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में बच्चे भी शामिल थे.इस घटना में दमकलकर्मियों ने 3 बच्चों समेत कुल 7 लोगों को बाहर निकाला, जिनमें 3 महिलाओं की मौत अस्पताल में हो गई. आग इतनी भीषण थी कि बुझाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियां पहुंची. काफी देर तक चले फायर ऑपेरशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयह जनता की जीत है: बन्ना गुप्ता
    Next Article मुंबई में सैप्टिक टैंक की सफाई करते तीन मजदूरों की मौत

    Related Posts

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    June 24, 2026

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.