Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई में सैप्टिक टैंक की सफाई करते तीन मजदूरों की मौत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मुंबई में सैप्टिक टैंक की सफाई करते तीन मजदूरों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: मुंबई के उपनगर गोवंडी में सोमवार को एक सैप्टिक टैंक में फंस गये तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई. तीनों को इलाज के लिए शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना गणेशवाड़ी इलाके में दोपहर करीब 1 बजे एसआरए मौर्य सोसाइटी के 22 मंजिला इमारत में हुई. यहां निजी तौर पर बुलाये गए मजदूर सैप्टिक टैंक की सफाई के लिए आठ फुट अंदर गए थे. अधिकारी के अनुसार तीनों अंदर फंस गए और उन्हें शताब्दी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.पुलिस उपायुक्त (जोन 6) शशिकुमार मीणा ने कहा, यह घटना दोपहर में हुई. तीन मजदूर विश्वजीत देबनाथ, संतोष प्रभाकर और कालसेकर सेप्टिक टैंक साफ करने अंदर गए थे, जहां वह फंस गए. उन्होंने कहा, उन्हें दमकल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की मदद से टैंक से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जांच जारी है.इससे पहले नालासोपारा में भी कुछ महीने पहले इसी तरह सेप्टिक टैंक साफ़ करते समय तीन सफाईकर्मियों की दम घुटने के कारण मौत हो गई थी. एक सार्वजनिक याचिका से इस बात की जानकारी सामने आई कि मुंबई और आसपास के जिलों में सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान होने वाली मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में 2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटीं दमकल की 22 गाड़ियां
    Next Article जामिया हिंसा:पहले बाइक आग लगाई फिर खींचकर बस के नीचे रख दिया- सामने आया वीडियो

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.