अपराधियों को संरक्षण देने वाले की अब खैर नहीं, शहर को अपराध मुक्त हर हाल मे बनाया जाएगा: कुमार शिवाशीष, सिटी एसपी, जमशेदपुर
*33 एफआईआर में 48 अवैध हथियार पकड़ा गया है, साथ ही 77 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चूका*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर पुलिस अपराध और आपराधिक घटनाओ को कम करने के लिए विशेष तैयारी कर ली हैँ, पुलिस किसी भी क़ीमत पर अपराधी और आपराधिक घटनाओ मे शामिल लोगों को सलाखों के पीछे पहुँचाने का काम शुरू कर दिया हैँ, इस बावत अब तक 33 एफआईआर मे 48 अवैध हथियार पकड़ा गया हैँ, साथ ही 77 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चूका हैँ, वंही मे शहर मे छींतई करने वाले गिरोह का 85 प्रतिशत केश को पुलिस ने डिटेक्ट कर लिया हैँ, इसके तहत अंतर्राजिय छींतई गैंग के 7 लोगों को हिरासत मे लेकर जेल भेज जा चूका हैँ, साथ ही छींतई करने वाले अन्य 5 लोगों को भी जेल भेजा जा चूका हैँ, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए कहा कि शहर के अपराधी सुधर जाएं नहीं तो जमशेदपुर पुलिस उन्हें सुधारने का काम शुरू कर दी हैँ, उन्होंने कहा कि किसी भी क़ीमत पर आपराधिक घटनाओ मे शामिल लोगों और अपराधियों को संरक्षण देने वाले को पुलिस नहीं छोड़ेगी, शहर को अपराध मुक्त हर हाल मे बनाया जाएगा।

