Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चलंत मध्याह्न भोजन योजना का सरयू राय ने किया औचक निरीक्षण
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    चलंत मध्याह्न भोजन योजना का सरयू राय ने किया औचक निरीक्षण

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चलंत मध्याह्न भोजन योजना का सरयू राय ने किया औचक निरीक्षण

    मानगो में भी चलंत भोजनालय खोलने की योजना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने उनकी पहल पर चलाए जा रहे चलंत मध्याह्न भोजन योजना का औचक निरीक्षण किया और जरूरतमंद लाभुकों के साथ दोपहर का भोजन ग्रहण किया।

    उल्लेखनीय है कि चलंत मध्याह्न भोजन योजना विगत 4 जून, 2025 को आरंभ की गई। इसका दस दिन पूरा होने के अवसर पर विधायक सरयू राय ने योजना के संचालन का निरीक्षण किया और पाया कि परोसा जा रहा भेजन साफ-सूधरा और स्वादिष्ट है।

    सरयू राय ने बताया कि मात्र 5 रुपए देकर कोई भी व्यक्ति श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत भोजनालय से भरपेट भोजन कर सकता है।
    भोजन में चावल, दाल, सब्जी और आचार लाभुकों को दिया जाता है।
    उन्होंने बताया कि कुल 202 लोगों ने कदमा बाजार के सामने खड़ा किए गए चलंत भोजन वाहन से भरपेट भोजन किया।

    उन्होंने बताया कि श्री बालाजी मध्याह्न भोजन योजना के लिए विधायक निधि से वाहन दिया है जबकि भोजन की व्यवस्था स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के द्वारा की जा रही है।
    काउंटर पर खड़े होकर श्री राय ने भोजन करने वाले लोगों को 5 रुपए का टोकन भी दिया तथा चलंत वाहन के भीतर जाकर उन्हें भोजन भी परोसा।

     

    भोजन करने वालों से उन्होंने इस योजना के बारे में बातचीत की जिसमें प्रायः सभी ने एक स्वर से कहा कि इस योजना से उन्हें काफी राहत मिल है। वे मात्र 5 रुपए देकर इस योजना से भपेट भोजन प्राप्त कर रहे हैं। भोजन के स्वाद एवं भोजन परोसने में साफ-सफाई के बारे में भी भोजनार्थियों ने अपनी राय व्यक्त की और कहा कि चलंत भोजन वाहन से मिलने वाला भोजन काफी स्वादिष्ट और स्वास्थ्यकर है। इसे परोसने में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

     

    इस अवसर पर वहाँ उपस्थित मीडियाकर्मियों से बात करते हुए श्री राय ने कहा कि स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के द्वारा मध्याह्न भोजन योजना की व्यवस्था कर रहा है। यदि दयालु प्रवृत्ति के उदार व्यक्ति अथवा अन्य संस्थाएं भी इसमें सहयोग के लिए तैयार होंगी तो अपनी विधायक निधि से एक और वाहन उपलब्ध करा सकते हैं। अभी तक करीब 200 की संख्या में लोग इस योजना से भोजन ग्रहण कर रहे हैं। इस संख्या को 500 तक ले जाने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में लगे भोजन बनाने वालों और भोजन परोसने वालों तथा वाहन चलाने वाले का उन्होंने धन्यवाद दिया।

    चलंत मध्याह्न भोजन योजना का सरयू राय ने किया औचक निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपराधियों को संरक्षण देने वाले की अब खैर नहीं, शहर को अपराध मुक्त हर हाल मे बनाया जाएगा: कुमार शिवाशीष, सिटी एसपी, जमशेदपुर
    Next Article बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में पांच दिवसीय पहाड़ी पूजा का आयोजन

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.