Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत माता की जयघोष से गूंज उठा चांडिल, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    भारत माता की जयघोष से गूंज उठा चांडिल, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत माता की जयघोष से गूंज उठा चांडिल, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत यह यात्रा भाजपा नेता पप्पु वर्मा के नेतृत्व में चांडिल डैम रोड से निकली, जो पूरे चांडिल बाजार में भ्रमण करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश देती रही।

    यात्रा के दौरान क्षेत्र गूंज उठा – भारत माता की जय, वंदे मातरम्, और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय सैनिकों के साहस को सलाम किया और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

    भाजपा नेता पप्पु वर्मा ने मौके पर कहा कि “आज भारत आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली की ओर अग्रसर है। देश में बनाए जा रहे अत्याधुनिक हथियार अब विदेशों में निर्यात किए जा रहे हैं। लड़ाकू विमान, टैंक, पनडुब्बी जैसे रक्षा उपकरण भारत में ही तैयार किए जा रहे हैं, जिससे न सिर्फ देश की सुरक्षा क्षमताएं बढ़ी हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।” उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस को समर्पित है।

    इस मौके पर विशेष रूप से चांडिल प्रमुख रामकृष्ण महतो, ‘सेवा ही संकल्प है’ संगठन संस्थापक राकेश वर्मा,आशीष कुंडू खुदी सिंह, फटिक गोराई, यदुपति गोप, अनिल सिन्हा, गौरी शंकर सिंह, छुटु राम सिंह, भजहरी खां, प्रभात पोद्दार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेताहाका में छऊ नृत्य का हुआ आयोजन -कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सुखराम उरांव
    Next Article जन सेवा जमशेदपुर ने गोविंदपुर-मनीफिट मार्ग की बदहाली व अवैध पड़ाव को लेकर SDM से की शिकायत

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी: हमारी शक्ति हमारा ग्रह और पर्यावरण संरक्षण | राष्ट्र संवाद

    पुस्तक समीक्षा: NEP 2020 और गिजुभाई बधेका के शैक्षिक विचार | राष्ट्र संवाद

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.