Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हटिया निवासी महावीर नायक को पद्मश्री सम्मान: झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का गौरव और आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गौरव का क्षण है:विजय शंकर नायक
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हटिया निवासी महावीर नायक को पद्मश्री सम्मान: झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का गौरव और आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गौरव का क्षण है:विजय शंकर नायक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महावीर नायक को पद्मश्री सम्मान: झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का गौरव और आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गौरव का क्षण है:विजय शंकर नायक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    हटिया निवासी महावीर नायक को पद्मश्री सम्मान: झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का गौरव और आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गौरव का क्षण है विजय शंकर नायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा उन्होंने कहा कि  आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री विजय शंकर नायक ने इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा,कि “श्री महावीर नायक का यह सम्मान झारखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण है। यह न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि नागपुरी संस्कृति और आदिवासी-मूलवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाने का प्रतीक है। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।”

    श्री नायक ने आगे कहा कि झारखंड:के गौरव और झारखंड के प्रसिद्ध ठेठ नागपुरी गायक, जिन्हें “भिनसरिया राग के राजा” के रूप में जाना जाता है, श्री महावीर नायक को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक, पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया। यह सम्मान न केवल श्री महावीर नायक की कला और समर्पण का सम्मान है, बल्कि यह नागपुरी संस्कृति, झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, और आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गौरव का क्षण है। इन्होने आगे यह भी बताया कि श्री महावीर नायक ने 1962 से ठेठ नागपुरी गीत-संगीत के प्रति अपने जीवन को समर्पित कर दिया था। पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से उन्होंने नागपुरी संस्कृति को न केवल संरक्षित किया, बल्कि अपनी मधुर आवाज और भिनसरिया राग की अनूठी शैली के माध्यम से इसे वैश्विक मंचों पर पहचान दिलाई। उनकी कला ने उन्हें “भिनसरिया कर राजा” की उपाधि दिलाई, जो उनकी संगीतमय यात्रा और समर्पण का प्रतीक है।

     

    श्री नायक ने आगे कहा कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि यह नागपुरी संस्कृति, झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर, और उन सभी श्रोताओं का सम्मान है, जिन्होंने महावीर नायक को इतना प्यार और समर्थन दिया। यह सम्मान झारखंड की मातृभूमि और झारखंडी समुदाय के लिए प्रेरणा का विषय है ।
    श्री नायक ने आगे कहा श्री महावीर नायक की कला और उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए हमे गरव हो रहा है कि “श्री महावीर नायक ने अपनी संगीतमय कला के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संरक्षित किया, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाया। उनका समर्पण और कला नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है और यह देश के सांस्कृतिक परिदृश्य को समृद्ध करने का एक उदाहरण है। इन्होने यह भी कहा कि “यह सम्मान झारखंड के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का क्षण है। श्री महावीर नायक ने अपनी कला के माध्यम से न केवल हटिया और झारखंड को, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए एक मील का पत्थर है, जो यह दर्शाता है कि हमारी संस्कृति और कला का वैश्विक महत्व है। आज हटिया और पूरे झारखंड के निवासियों उनके इस उपलब्धि पर हर्ष और उल्लास व्यक्त करता है और श्री महावीर नायक को बधाई देता है ।

     

    आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच ने भी इस उपलब्धि को झारखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार के लिए एक प्रेरणा बताया है। मंच ने यह भी घोषणा की है कि वे श्री महावीर नायक के सम्मान में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जिसमें नागपुरी संस्कृति और भिनसरिया राग को बढ़ावा देने वाले अन्य कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। दिनांक-29/5/25 को बिरसा हवाई अड्डा मे 4-30 बजे वे दिल्ली से आयेगें तो उनका भव्य स्वागत ढोल,नगाड़ा, मांदर, भेइर के साथ गाजा बाजार से किया जाएगा ।इन्होने तमाम झारखंडी समाज खासकर घासी समाज के लोगो से अपील किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने का कार्य करे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीएवी बिष्टुपुर में बीपीएल बच्चों के नामांकन पर सहमति, 5 मामलों में जांच जारी
    Next Article एमजीएम अस्पताल पहुंचे जद (यू) प्रतिनिधि, वैकल्पिक मार्ग व स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    May 27, 2026

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    May 27, 2026

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    अब यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को नहीं बढ़ाया जाएगा

    यूसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों का फूटा गुस्सा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.