Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कल आक्रोशित जनमानस जुटेंगे उपायुक्त कार्यालय पर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कल आक्रोशित जनमानस जुटेंगे उपायुक्त कार्यालय पर

    News DeskBy News DeskMay 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कल आक्रोशित जनमानस जुटेंगे उपायुक्त कार्यालय पर

    मानगो पेयजल परियोजना और कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरयू राय के नेतृत्व में आक्रोशपूर्ण धरना

    क्या बोले सरयू
    सरकारी तंत्र निकम्मा, हर दिन पेयजलापूर्ति में व्यवधान आम बात

    कहीं पांच मिनट पानी मिलता है तो कहीं लगातार पानी गिरता रहता है

    अपराधी हो गये हैं भयमुक्त, दिनदहाड़े चोरी-छिनतई अब हो गई आम बात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो पेयजल परियोजना की स्थिति तथा जमशेदपुर में क़ानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होते जा रही है। यही स्थिति साफ़-सफ़ाई एवं कचरा प्रबंधन की भी है। सरकारी तंत्र का निकम्मापन और दायित्व निर्वहन के प्रति उपेक्षा का भाव इसका कारण है। सतत प्रयास के बावजूद इनमें सुधार नहीं होने से जनमानस आक्रोशित है। इसके विरुद्ध कल, गुरुवार को सुबह 10 बजे से उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण धरना आयोजित है। स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन उग्र होगा।

    यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि विगत पांच महीनों से वह और उनके सहयोगी मानगो पेयजल परियोजना में सुधार लाने के लिए प्रयासरत हैं। कई वर्षों से बंद पड़ी पृथ्वी पार्क की पानी टंकी चालू कराई गई। इंटेक वेल से लेकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा सभी पानी की टंकियों में लगे मोटर पंपों को बदलने के लिए विभाग के सचिव तक से योजना स्वीकृत कराई गई। पेयजल स्वच्छता विभाग के सिविल एवं मैकेनिकल ब्रांच के अधीक्षण अभियंताओं का संयुक सर्वेक्षण हुआ। मानगो नगर निगम को निधि विमुक्त करने के लिए तैयार किया गया। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने एक अधिकारी की अध्यक्षता में मानगो नगर निगम और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता की संयुक्त समिति पेयजल परियोजना क देखरेख के लिए बनाई। कई इलाकों में पाइपलाइन में गैप को जोड़ा गया, वॉल्ब तक बदले गये परंतु पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ। उल्टे पेयजलापूर्ति में व्यवधान उपस्थित हो रहा है। रोज़ाना परियोजना के किसी न किसी अंग में ख़राबी आ जा रही है।

     

    श्री राय ने कहा कि वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि विभागीय अधिकारियों में परियोजना के प्रति गंभीरता का अभाव है। पेयजल स्वच्छता विभाग और नगर निगम में तालमेल का अभाव है। खुद पेयजल स्वच्छता विभाग के सिविल और मेकेनिकल विंग में तालमेल का अभाव है। बालीगुमा क्षेत्र में पानी की टंकी चार साल से तैयार खड़ी है। इलाक़े में पाइपलाइन बिछ गई परंतु एनएच पार करने के लिए 10 लाख रूपये एनएच विभाग के नहीं दिये जा रहे हैं। आश्चर्य यह कि पैसा विभाग के पास पड़ा हुआ है।

     

    सरयू राय ने कहा कि सबसे ख़राब हालत तो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन की है। यहीं से पानी को साफ़ होने के बाद टंकियों में भेजा जाता है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गाद भर गई है। इसका संचालन करने के लिए ज़िम्मेदार मानव बल नहीं हैं। कई वर्षों से जो जमात वहां काम कर रही है, उसका निहित स्वार्थ हो गया है। इसमें आमूलचूल बदलाव की ज़रूरत है। किसी क्षेत्र में 20 मिनट तो कहीं 5 मिनट के लिए जलापूर्ति होती है। कहीं लगातार पानी की आपूर्ति हो रही है। इसलिए गुरुवार को इस मुद्दे पर आक्रोशपूर्ण धरना आयोजित है।

    श्री राय ने कहा कि विडम्बना है कि जमशेदपुर में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति भी बदतर हो गई है। संगठित अपराध की घटनाएं तो अपनी जगह हैं ही, दिनदहाड़े चोरी, छिनतई की घटनाएं भी अब आम हो गई हैं। महिलाओं का घुमना-फिरना सुरक्षित नहीं रह गया है। सार्वजनिक जगहों पर, जिनमें उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी शामिल हैं, महिलाओं के साथ छिनतई आम बात हो गई है। लोगों के बीच असुरक्षा की भावना घर कर गई है। प्रशासन और पुलिस का ध्यान इस ओर खींचना और जमशेदपुर में जन सुरक्षा सुनिश्चत कराना आक्रोशपूर्ण धरना का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आम जन से अपील की है कि वे गुरुवार को धरना कार्यक्रम में शामिल होकर अपना आक्रोश व्यक्त करें ताकि प्रशासन और पुलिस का रवैया बदला जा सके, मानगो पेयजल परियोजना को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

    कल आक्रोशित जनमानस जुटेंगे उपायुक्त कार्यालय पर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सेंट्रल किचन का किया निरीक्षण कहा बहुत जल्द 100 स्कूल पर एक सेंट्रल किचन बनाया जाएगा
    Next Article सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर के प्लेटिनम जयंती समारोह पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.