Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर सदर प्रखण्ड में आम फलोत्पादन के लिए बाजार उपलब्धता हेतु प्रखंड स्तरीय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर सदर प्रखण्ड में आम फलोत्पादन के लिए बाजार उपलब्धता हेतु प्रखंड स्तरीय

    Aman KumarBy Aman KumarMay 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर सदर प्रखण्ड में आम फलोत्पादन के लिए बाजार उपलब्धता हेतु प्रखंड स्तरीय

    उप विकास आयुक्त ने किसानों को किया संबोधित, कहा- किसानों के आय वृद्धि को लेकर किया जा रहा संवेदनशील प्रयास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखण्डों में आम का उत्पादन बड़े स्तर पर हुआ है । किसानों को उत्पादित फलों का उचित मूल्य प्राप्त हो इसे लेकर उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में जमशेदपुर सदर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय सम्मेसलन आयोजित किया गया । सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने किसानों को आम उत्पादन की संभावनाओं, आधुनिक तकनीकों एवं विपणन सुविधा से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है। आम जैसे बहुप्रचलित फलों की उपज के लिए बाज़ार की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

    सम्मेलन में कृषि विभाग, बागवानी विभाग एवं विपणन समिति के अधिकारियों ने भी किसानों से सीधा संवाद किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को स्थानीय एवं बाहरी बाजारों से जोड़कर उनकी आमदनी में वृद्धि करना है। आने वाले समय में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को तकनीकी सहयोग एवं विपणन अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

    सम्मेलन का उद्देश्य बागवानी उत्पादों, विशेषकर आम के विपणन और मूल्य संवर्धन हेतु ठोस रणनीति विकसित करना था, जिससे लाभुकों को उचित बाजार मूल्य प्राप्त हो सके एवं बागवानी को एक सतत आजीविका के रूप में प्रोत्साहन मिल सके ।

    मौके पर इंटेट टू साल्यूशन, श्रीसरन्या और ऑल सीजन फॉर्म फ्रेश के प्रतिनिधियों ने किसानों के आम फलोत्पाद को उचित मूल्य पर खरीद को लेकर उन्हें आश्वस्त किया। उन्होने कहा कि किसानों से आम भी खरीदेंगे तथा बाजार भी उपलब्ध करायेंगे, बिचौलियों की कोई भागीदारी नहीं रहेगी, किसान सीधे ग्राहक तक सामान पहुंचा सकेंगे ।

    जमशेदपुर सदर प्रखण्ड में आम फलोत्पादन के लिए बाजार उपलब्धता हेतु प्रखंड स्तरीय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतरत्न स्वः राजीव गाँधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने तिलक पुस्तकालय में उनके कार्यों को याद कर किया नमन
    Next Article झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सेंट्रल किचन का किया निरीक्षण कहा बहुत जल्द 100 स्कूल पर एक सेंट्रल किचन बनाया जाएगा

    Related Posts

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    November 4, 2026

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    November 4, 2026

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    पुश्तैनी जमीन से सात पुराने पेड़ काटकर ले जाने का आरोप, जांच की मांग

    संथाली को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा देने की मांग राज्यपाल तक पहुंची

    कालिया दमन अहंकार के नाश का प्रतीक : आलोक कृष्ण शास्त्री

    *प्रेम विवाह के तीन साल बाद आदित्यपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत

    *चोरी के लोहा कारोबार का ठिकाना बने अवैध स्क्रैप टाल! जांच की मांग

    सभापति सुरेश पासवान ने सरायकेला परिसदन में की जिला स्तरीय समीक्षा

    जर्जर पुलिया से हादसे का खतरा, सड़क पर बह रहा खेत का पानी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.