Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 24 घंटे NEFT सुविधा देने वाला अकेला एप बना Paytm
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    24 घंटे NEFT सुविधा देने वाला अकेला एप बना Paytm

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: Paytm 24 घंटे NEFT सुविधा देने वाला अकेला एप बन गया है, अब Paytm यूजर्स एक बार में 10 लाख रुपए तक कर सकते हैं ट्रांसफर, इससे पेमेंट बाजार में Paytm का प्रभुत्व और बढ़ गया है, जहां फोन पे और गूगल पे जैसे यूपीआई पी2पी (पीयर टू पीयर) एप्स एक बार में सिर्फ दो लाख रुपए तक भेज सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार से सप्ताहांत और अवकाश के दिन सहित सभी दिन 24 घंटे एनईएफटी से रुपए ट्रांसफर करने की सुविधा शुरू कर दी है, जिसके बाद भारत की अग्रणी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम तीन तरीकों से निर्बाध रूप से 24 घंटे रुपए ट्रांसफर करने वाला अकेला पेमेंट एप बन गया है.पेटीएम अब यूपीआई, आईएमपीएस और एनईएफटी के माध्यम से रुपए ट्रांसफर करता है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि लाखों यूजर्स अब पेटीएम एप से एनईएफटी के जरिये एक बार में ही 10 लाख रुपए तक ट्रांसफर कर सकते हैं. पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) सतीश गुप्ता ने कहा कि हम सभी महत्वपूर्ण पेमेंट विधियां प्रदान करते हैं और अकेला ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां यूजर्स एनईएफटी, आईएमपीएस, यूपीआई और कार्ड्स का प्रयोग कर तत्काल भुगतान कर सकते हैं.इस बढ़ी हुई सीमा के साथ हम इसको लेकर आश्वस्त हैं कि जल्द भुगतान के लिए हमारे ज्यादातर यूजर्स हमारी सेवाओं को तरजीह देंगे. इससे पेटीएम पेमेंट्स बैंक करंट खाता चलाने वाली कंपनियों और उद्योगों को भी लाभ होगा, क्योंकि अब वे किसी भी दिन 24 घंटे 50 लाख रुपए तक का लेन-देन कर सकते हैं. अबतक सिर्फ आईएमपीएस सुविधा ही 24 घंटे और सातों दिन भुगतान की सेवा प्रदान करती थी, लेकिन अब उसकी लिमिट दो लाख रुपए से बढ़ गई है. कंपनी ने कहा कि जहां अन्य बैंकों का विभिन्न भुगतान विधियों का अलग-अलग इंटरफेस है, वहीं पेटीएम अकेला पेमेंट एप है, जो बिना किसी परेशानी के धन ट्रांसफर के लिए सबसे अच्छा तरीका देता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत से आने वाले मुस्लिम शरणार्थियों को नहीं देंगे जगह: पाक पीएम इमरान
    Next Article कुछ भी हो नागरिकता कानून पर नहीं झुकेगी सरकार: अमित शाह

    Related Posts

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    May 30, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.