Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉन्ग टर्म वीज़ा पर 28 सालों से जमुई में रह रही है पाकिस्तान की नरगिस बानो
    Breaking News Headlines अपराध पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    लॉन्ग टर्म वीज़ा पर 28 सालों से जमुई में रह रही है पाकिस्तान की नरगिस बानो

    News DeskBy News DeskApril 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद बड़ी टेंशन,जाना पड़ सकता है पाकिस्तान

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    जमुई : जमुई जिले के आढ़ा गांव में भी एक पाकिस्तानी महिला नरगिस बानो बीते 28 सालों से रह रही है. पाकिस्तानी महिला के चार बेटे बेटियां भी हैं. पाकिस्तानी महिला नरगिस बानो की शादी 1998 में जमुई जिले के चंद्रदीप थाना के आढ़ा गांव के मोहम्मद गाजी से हुई थी. मोहम्मद गाजी एक सरकारी स्कूल के शिक्षक है. शादी के बाद वह आढ़ा गांव में ही रही है, इस दौरान बीच बीच मे वह पाकिस्तान भी जाया करती थी. बीते एक साल पहले अंतिम बार वह पाकिस्तान गई थी. पाकिस्तानी महिला नरगिस बानो के पास लॉन्ग टर्म वीजा है. अब जब पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार में सभी पाकिस्तानी का वीजा रद्द करने की घोषणा कर उन्हें वापस लौटने का आदेश दिया है, जिसके बाद फिलहाल लाॉन्ग टर्म वीजा होने के कारण नरगिस बानो पाकिस्तान नहीं जाएगी. लेकिन, इस वीजा को सरकार रद्द करती है तो नरगिस को पाकिस्तान जाना होगा. इस मामले में पाकिस्तानी महिला नरगिस के पति मोहम्मद गाजी ने बताया कि अगर सरकार इस वीजा को भी रद्द करती है तो वो अपनी पत्नी को पाकिस्तान भेज देगा. वो सरकार के नियम को मानेगा वहीं जानकारी के अनुसार, बंटवारे के बाद नर्गिस के माता-पिता भी भारत से ही पाकिस्तान गए थे. रिश्तों की डोर के सहारे, बचपन से नर्गिस भारत आती रही. उसकी मां के निधन के बाद मोहममद गाजी की मां ने उसे अपनाया और फिर समय ने दोनों को पति-पत्नी के बंधन में बांध दिया.दोनों के चार संतानें हैं,दो बेटे, दो बेटियां. एक बेटी की शादी भी हो चुकी है. नर्गिस बानो पिछले 28 वर्षों से लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) पर भारत में रह रही हैं. भारतीय नागरिकता पाने की उम्मीद में उन्होंने 2009 में मैनुअल आवेदन दिया था, जिसे तत्कालीन जिलाधिकारी ने भी समर्थन दिया था. बाद में 2016 में जब प्रक्रिया ऑनलाइन हुई, तो फिर से उन्होंने आवेदन किया. आज भी वह कागजों की दुनिया में नागरिकता मिलने का इंतजार कर रही हैं।भावुक होते हुए मोहम्मद गाजी कहते हैं, अगर सरकार को जरा भी आपत्ति होगी तो हम खुद अपनी पत्नी को पाकिस्तान भेज देंगे। सरकार के खिलाफ हम कभी काम नहीं कर सकते. मगर सोचता हूं, अगर उसे वापस भेजना पड़ा तो इन चार बच्चों के आंसू कौन पोंछेगा? गाजी का कहना है कि आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं होता. पहलगाम की घटना ने दिल दहला दिया है. यह इंसानियत की हत्या है. हम भारत के कानून का सम्मान करते हैं. सरकार का जो भी आदेश होगा उसे निभाएंगे. लेकिन, पहलगाम की दर्दनाक घटना के बाद जब पूरे देश में पाकिस्तान से जुड़े मामलों में सतर्कता बढ़ाई गई,
    नर्गिस का वीजा और नागरिकता प्रक्रिया पूरी तरह वैध है और किसी तरह का खतरा नहीं है. इस मामले में जमुई के एसपी मदन कुमार आंनद ने बताया कि अभी तक एक पाकिस्तानी महिला का यहां होने की जानकारी मिली है, जिनके पास लॉन्ग टर्म वीजा, वर्तमान में जो निर्देश जारी हुआ है उसके अनुसार वो यहां रह सकती हैं. सरकर लॉन्ग टर्म वीजा को लेकर आगे जो निर्देश जारी होगा उसके अनुसार काम किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा विभाग के सारे दावे फेल : स्कूल का चापाकल कई महीनों से बंद, बच्चों को पानी की परेशानी
    Next Article जमशेदपुर ब्लड सेंटर में A+ एवं AB + ग्रुप के जरूरत को देखते हुए A+ एवं AB + ग्रुप 5 यूनिट रक्तदान

    Related Posts

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    October 5, 2026

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    October 5, 2026

    भाजपा की राज्यसभा सूची में संगठन को तरजीह, ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    भाजपा की राज्यसभा सूची में संगठन को तरजीह, ब्राह्मण चेहरे को जगह नहीं

    सियासत की बदलती राहों में स्वामी ने फिर बदला पड़ाव! राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नई राजनीतिक पारी क

    दोस्ती का खूनी खेल या मौत का इंजेक्शन? मलाड में अमन की तड़पती मौत ने खोली मुंबई की नशे वाली सड़कों क

    *मां पाउड़ी: सरायकेला राजमहल से सिंहभूम की लोकआस्था तक*

    रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की सक्रिय शांति पहल

    सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, तनाव और नशे से बचाव की दी जानकारी

    बर्मामाइंस में मनाई गई महारानी रानी दुर्गावती की जयंती

    ‘बन्धन’ ने रूगरी स्कूल के बच्चों के साथ बांटी दुर्गापूजा की खुशियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.