Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की, पोलावरम परियोजना पर चर्चा की
    Breaking News Headlines Uncategorized राष्ट्रीय

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की, पोलावरम परियोजना पर चर्चा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की, पोलावरम परियोजना पर चर्चा की

     

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की और पोलावरम परियोजना एवं कुरनूल में उच्च न्यायालय की पीठ की स्थापना पर चर्चा की।

    यूरोप की अपनी छुट्टी के बाद सोमवार देर रात दिल्ली पहुंचे नायडू ने मंगलवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से अलग अलग मुलाकात की।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने पोलावरम परियोजना से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर चर्चा की, जिस पर निर्माण कार्य अभी जोर शोर से जारी है।

    मेघवाल के साथ अपनी बैठक के दौरान नायडू ने लंबित मामलों की बड़ी संख्या को देखते हुए कुरनूल में उच्च न्यायालय की एक अलग स्थायी पीठ की स्थापना पर जोर दिया। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति पर भी चर्चा हुई।

    तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी मिलने की उम्मीद है। तेदेपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में एक प्रमुख सहयोगी है।

    ये बैठकें ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रही हैं जब नायडू का लक्ष्य ताड़ेपल्ली, गुंटूर, मंगलगिरी और विजयवाड़ा को मिलाकर अमरावती का विस्तार कर आंध्र प्रदेश में एक ‘मेगा सिटी’ का निर्माण करना है।

    सूत्रों ने संकेत दिया कि मुख्यमंत्री अमरावती में ‘अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’ बनाने के लिए 30,000 एकड़ जमीन जुटाने पर भी विचार कर रहे हैं।

    यूरोप में अपने परिवार के साथ अपना 75वां जन्मदिन मनाने के बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में ये बैठकें कीं।

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की पोलावरम परियोजना पर चर्चा की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिजी स्कूल बना ‘बैंक’? फीस में चक्रवृद्धि ब्याज वसूली पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने शिक्षा मंत्री से किये तीखे सवाल, उपायुक्त से कार्रवाई की माँग
    Next Article पोप फ्रांसिस की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए बुधवार सुबह रखा जाएगा

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.